RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षाविद् डॉ.आदित्य बिजय जैन को मिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नेशनल अवॉर्ड,शैक्षणिक क्षेत्रों में हर्ष।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के निदेशक और जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के चेयर मैन डॉ. आदित्य बिजय जैन को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नेशनल एवार्ड 2025 के ‘लाईफ टाईम एचिवमेन्ट एवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।कोलकाता में आयोजक ई.आई. एजुकेशन कन्क्लेव ने बताया कि 21वीं सदी के स्टूडेंट्स को मज़बूत बनाने में इनके शानदार योगदान और अच्छी शिक्षा देने के लिए इनके डेडिकेशन ने यह सम्मान दिलाया है।
6 दिसम्बर को कोलकाता में उपदेश संस्था द्वारा देश भर के शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र 2 व्यक्तियों में एक आरा के डॉ. आदित्य बिजय जैन थे।डॉ. सीपी जैन ने बताया कि हमेशा से शिक्षा प्रणाली को एक नया आयाम देने के लिए सदैव समर्पित रहने वाले डॉ. आदित्य को यह एवार्ड मिलना गर्व की बात है।
विदित हो कि डॉ. आदित्य बिजय जैन अपने करियर के शुरूआत 1994 में भोजपुर जिला में सर्वप्रथम कम्प्यूटर टेनिंग सेंटर की स्थापना की।2005में ऑडियो-विजुअल तकनीकि से प्रारम्भिक शिक्षा ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय की स्थापना की। सन् 2022 में जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज की स्थापना किया। सन् 2023 में ज्ञान ज्योति नटखट जोन की स्थापना की।
डॉ.जैन को इस एचिवमेन्ट के लिए बधाई देने वालों में पंकज प्रभाकर, सत्यनारायण प्रसाद, ई. धीरेन्द्र सिंह, आदेश जैन, आलोक वर्मा, राकेश कुमार पाठक, डॉ. सर्वेश कुमार, चतुरानन ओझा, कुणाल राज, तबस्सुम बानो, संगीता पाण्डेय, श्रीनाथ प्रसाद, रागिनी कुमारी, कविता कुमारी, स्नीग्धा, चन्दन, बब्लु, नेहा ओझा, डॉ. तुषार आर्या, डॉ. सावित्री तिवारी, ओम कुमार, नीरज कुमार, राकेश, प्रीति पाण्डेय, वर्षा, महेष मिश्रा, प्रमोद बनर्जी, संगीता तिवारी, समरदीप कॉर आदि सहित सैकड़ों लोग रहे।

Related posts

भोजपुर: पूर्व एमएलसी ने खिलाड़ियों को खेल कीट किया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:दुष्कर्म से पीड़ित परिवार से मिलकर केन्द्रीय मंत्री ने व्यक्त की सहानुभूति।

rktvnews

बक्सर:नाट्य रूपांतरण के माध्यम से छात्राओं ने की शैक्षणिक गतिविधि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान एवं सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सरकारी एवं निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान आईटी डे 2025: सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में राजस्थान बनेगा अग्रणी राज्य:मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0सी0डी0एस0 एवं मनरेगा माध्यम से बनाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निर्माण एवं भूमि उपलब्धता के अद्यतन स्थिति के संबंध में की गई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment