
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।जगजीवन कॉलेज आरा के सर जे सी बोस वनस्पति उद्यान में स्वतंत्रता का प्रतीक तिरंगा को हर्षोल्लास फहराया गया। देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगजीवन कॉलेज, आरा की प्राचार्या प्रो( डॉ) आभा सिंह द्वारा झंडोतोलन के साथ ही राष्ट्रीय पर्व का जश्न एनसीसी कैडेट्स के मार्च पास्ट, तिरंगे को सलामी एवम राष्ट्रगान के साथ पूरे धूमधाम से मनाया गया। अपने संबोधन की शुरुआत प्राचार्या ने देश के प्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की प्रसिद्ध पंक्ति के साथ किया -“जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं,वह हृदय नहीं वो पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।” ।इसके साथ ही कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ के साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा कॉलेज परिसर में पौधारोपण, दीवारों पर तिरंगे का चित्रांकन एवं कॉलेज परिवार के सदस्यों को वेबसाइट पर “सेल्फी विद तिरंगा” अपलोड करने के लिए प्रेरित करने के साथ हुआ। इस अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी प्रोफेसर अमृतलाल जायसवाल, कई शिक्षक,शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयंसेवक वैभव, विवेक के अलावा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




