RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए बने योजना, सभी मुसहरटोली का हो सर्वे और लगे हेल्थ कैम्प: सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ ,रोड, शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )29 अगस्त।आरा सासंद सुदामा प्रसाद ने आज सर्किट हाउस में जिले के पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन,अस्पताल मैनेजर,आरा नगर आयुक्त , सीटू मैनेजर सहित जिले के सभी अधिकारियों के साथ आरा परिसदन में बैठक आयोजित की। जिसमें सभी रोड़, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आरा नगर के विकास संबंधी योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
सड़क विभाग के समीक्षा में बाते सामने आई कि जिलें में कुल 1061 सड़कें है जिसमे 395 सड़क मरमति योग है बाकी सड़कें ठीक है। इन सड़कों का बरसात बाद स्वीकृति मिलने पर होगा कार्य प्रारंभ, जीरो माइल के पास सड़क का डीपीआर तैयार हो गया है स्वीकृति मिलते ही लगेगा काम।
शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ कई अधिकारी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान विद्यालय का जिले में 100 अतरिक्त वर्ग भवन, 27 शौचालय बनाने की योजना है। अधिकारियों ने कहा कि जो स्कूल जमीन के अभाव में मर्ज हो गया है उसे अगर जमीन मिले तो बनाया जा सकता है। तरारी के इमादपुर में भुइयां टोला मुसहरटोली में अवस्थित प्रथमिक विद्यालय है जिसमे 2012 से 6 शिक्षक कार्यरत्त है वर्ग भवन के अभाव में पंचायत सरकार भवन में चलता है। इसे तत्काल भवन बनाने की बात हुई।
आरा शहर में जल निकासी के लिए 8. 5 किलोमीटर सीवर निर्माण कार्य होना है जिसमे गति लाने और संपूर्ण शहर के जल निकासी पर सासंद महोदय ने जोर दिया।
इस मौके पर अधिकारियों को सांसद ने कहा कि सरकार की हर योजना समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रख कर बने और सही से लागू हो, तभी हम विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़े शर्म की बात है कि आज भी मुसहरटोली में आदमी और सुअर एक साथ खाने पर विवश हैं। ऐसा इसलिए होता है कि हमारे योजना का लाभ वहां नही पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मुसहरटोली का सर्वे कर विकास की योजना बनाई जाए।
उन्होंने सिविलसर्जन को कहा कि हर मुसहरटोली में में हेल्थ कैम्प लगाया जाए।
सर्किट हाउस में राजद जिला अध्यक्ष बीरबल यादव सहित कई लोग मिल कर सुझाव – सलाह देने पहुंचे थे।
इस बैठक में निजी सचिव चन्दन कुमार, सूरज कुमार, माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रितम, व्यवसाई संघ नेता कृष्ण रंजन गुप्ता शामिल थे।

Related posts

प्रियान सेन ने मिस डिवाइन ब्यूटी पेजेंट 2023 में जीता मिस अर्थ का ताज।

rktvnews

राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की होगी मतगणना।

rktvnews

चंपई सोरेन ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन!सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा इन्दौर का महिला मैकेनिक गैरेज।

rktvnews

झरिया मास्टर प्लान: कोयला मंत्रालय के प्रयासों से सतही आग को कम करने के लिए 77 से 27 स्थानों की पहचान की गई।

rktvnews

बागपत:बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment