
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)27 जनवरी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर में लेफ्टिनेंट दुबराज साहु की अध्यक्षता में “गणतंत्र दिवस’ समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बटालियन के सारे पी.आई स्टाफ एवं अनेक कैडेटों ने भाग लिया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट दुबराज साहु ने कैडेटों को संबोधित करते हुये कहा कि आज हम सब देश का 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे है, जैसा की हम सब जानते है की 26 जनवरी हमारे देश के लिये बहुत खास दिन है। इसी दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। यह संविधान हमें समानता स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, इसलिये हम सब को अपने संविधान में दिये गये सारे आदेशों का पालन करना चाहिए ताकि भाविष्य में हमारे आगे की पीढ़ी संविधान के महत्व को समझ सकें।
इस आयोजन में सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविंद कुमार, नायब सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, नायक विजयानन्द, सी.एच.एम आकाश थापा, हवलदार हरि बहादुर अधिकारी, हवलदार रवि शंकर, हवलदार, के.के मिश्रा और सी.एच.एम अरविन्द कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
