गढ़वा/झारखंड 29 अगस्त।नेहरू युवा केंद्र गढ़वा युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न प्रखंड में खेल कूद कार्यक्रम का आयोजन तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलाई गई। गढ़वा के कित्ता सोती ग्राम में प्रोग्रेसिव यूथ क्लब के द्वारा तेनवार खेल मैदान में नीलांबर पीताम्बर क्लब, बिरसा मुंडा युवा क्लब, तापसी युवा क्लब और टेनवर युवा क्लब के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
जिसमे नीलांबर पीताम्बर युवा क्लब विजेता तथा तापसी युवा क्लब उप विजेता रहा। इसके साथ हीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम सेवक सिंह, दूसरा अविनाश कुमार, तीसरा विवेक सिंह एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम प्रवेश कुमार, दूसरा सुजीत मुंडा तीसरा संदीप शर्मा, इनके अलावा 800 मीटर दौड़ में प्रथम अर्जुन उरांव, दूसरा पंकज कुमार तीसरा रूपेश कुमार प्राप्त किया। ऊंची कूद और लंबी कूद का भी आयोजन किया गया, विजेताओं को मुख्य अतिथि संजय छोटू राजनीतिक पार्टी के युवा अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि और मुखिया रविंद्र राम परिहार पंचायत के हाथों पुरस्कार वितरण किया गया। प्रखंड सगमा में जनशक्ति महिला क्लब और बाल विकास महिला क्लब के बीच महिलाओं का फुटबॉल खेल का भी आयोजन किया गया। जिसमे जनशक्ति महिला क्लब विजयी रही। खरौंदी और बिशनपुरा में युवाओं के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, साथ हीं स्वास्थ्य की शपथ दिलाई गई।
previous post
next post
