RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी में किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

आर्मी बैंड ने देशभक्ति गीतों से बांधा समाँ,राज्यपाल ने आर्मी बैंड को 51 हज़ार रुपये की राशि देकर किया सम्मानित।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)16 अगस्त।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन पचमढ़ी में आयोजित स्वागत समारोह में शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। राज्यपाल श्री पटेल ने आमंत्रित अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल को लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री पटेल और आमंत्रित अतिथियों के समक्ष सेना के बैंड द्वारा देश भक्तिपूर्ण गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गई। बैंड की धुनों ने देशप्रेम और राष्ट्र- भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। राज्यपाल श्री पटेल ने आर्मी बैंड को सुमधुर रागनियों पर आधारित प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार रूपये की राशि देकर सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के स्वागत समारोह में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथलेश कुमार शुक्ला, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, एस.पी. डॉ. गुरकरन सिंह, राज्यपाल के परिसहाय नरेन्द्र सिंह रावत और मेजर श्रेयस दलवी, राज्यपाल श्री पटेल के परिजन, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, सेना, पुलिस, न्यायिक सेवा, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, तकनीकी शिक्षा, उच्च एवं शालेय शिक्षा के मेधावी छात्र-छात्राएँ, उत्कृष्ट खिलाड़ी, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी, पुरस्कार विजेता, समाजसेवी, पर्यावरणविद्, स्व-सहायता समूह के सदस्य और गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Related posts

पलामू प्रमंडल के कार्य क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2024 मौसम के लिए प्राथमिक संग्रहणकर्ताओं से केन्दू पत्ती के क्रय दर प्रति मानक बोरा के निर्धारण हेतु सरकार को परामर्श देने के लिए हुआ विचार-विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार मतदान है :प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्‍ट्रमंडल के सहायक महासचिव प्रोफेसर लुइस फ्रांसेस्की से भेंट की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति एवं हवाई अड्डा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

सदर अस्पताल आरा की कुव्यवस्था पर क्यों चुप है?स्वास्थ्य विभाग:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment