RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एम.एम.महिला कॉलेज में हर घर तिरंगा 2025 उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त। गुरुवार को एम.एम.महिला कॉलेज,आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1 और 2 द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तिरंगा राखी बाँधना, देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण, कविता पाठ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए गए।
इस उत्सव की शुरुआत तिरंगा और नारे के साथ रैली से की गई। प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित सहित शिक्षक कर्मियों और छात्राओं के हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,का नारा लगाते हुए रोड पर निकले।रैली से वापसी के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की व्यवस्थित शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ.नरेंद्र प्रताप पालित ने की। उन्होंने राणा सांगा के पुत्र उदय सिंह की धाय मां पन्ना के बलिदान को याद दिलाया कि किस प्रकार पन्ना धाय ने स्वतंत्रता की खातिर अपने बेटे की बलि चढ़ाकर उदय सिंह की रक्षा की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि लड़कियों तुम दीपक बनो। एक दीपक से अनेक दीपक जलाये जा सकते हैं।
यूनिट 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने मोहिनी चौधरी के लिखे बांग्ला गीत जिसका अर्थ है मुक्ति के मंदिरों की सीढ़ियों पर कितने प्राणों की आहुति दी गई उसे आंसुओं से लिखा है.. इसका बंगाल में गायन किया। उन्होंने शिक्षक और छात्र के रोचक वार्तालाप के माध्यम से बतलाया कि कैसे तिरंगा में तीन नहीं पांच रंग होते हैं।
इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार ने छात्राओं से तिरंगा का सम्मान करने तथा इस बात का ध्यान रखना को कहा कि तिरंगा कहीं सड़क, गली यह जमीन पर फेंककर उनका अनादर न किया जाए। वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो मीना कुमारी ने अपनी मधुर आवाज में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ से सब का मन मोह लिया। यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने झंडा के इतिहास और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रम की चर्चा की। मंच संचालन किया अदिबा, अमृता और खुशी ने। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निम्नलिखित छात्राओं ने भाग लिया- जूही, जागृति, प्राची, सुनिधि अनुपम प्रभा, स्तुति राय, दीपा, आंचल, सिमरन,ज्योति, पूजा,प्रियांशी,कल्पना,ऋचा,साधना, नेमत परवीन,सुगमति,निधि आदि। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने रैली से लेकर अंत तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान से किया गया।

Related posts

71 बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप मोइनुल हक ट्रॉफी 23-24 फाइनल राउंड लीग मैच के लिए भोजपुर की टीम मोतीहारी रवाना।

rktvnews

भोजपुर:हर्ट डिज़ीज,बीपी,शुगर को कंट्रोल के लिए खान-पान के साथ टहलना जरुरी : डा अमित जयसवाल

rktvnews

सम्पूर्ण गीत देने की रुचि ने बना दिया मुझको सिंगर- द विजै :विकास जैन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

हम अपनी बेशकीमती विरासत को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं: पीएम

rktvnews

Leave a Comment