RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 मार्च।कृषि पशुपालन एवं सहकारिता उद्यान प्रभाग चतरा द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन(Midh योजना के तहत) अंतर राज्य प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण के लिए 100 कृषकों को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं हिंदू विश्वविद्यालय BHU के लिए उपायुक्त रमेश घोलप, अपरसमाहर्ता अरविंद कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी अनुपम हेंब्रम, ग्रीनरी संस्था के संस्थापक ओम प्रकाश गुप्ता, प्रॉजेक्ट मैनेजर नरेंद्र पांडे के द्वारा हरि झंडी दिखाकर दो बस को रवाना किया गया इसमें विभिन्न सुयोग किसानों को प्रशिक्षण एवं परिवहन के लिए ग्रीनरी संस्था के द्वारा लेकर जाया जा रहा है ताकि उन्नत एवं आधुनिक तरीकों से कृषि के द्वारा अपना आय वृद्धि कर लाभान्वित हो सके इसी बीच उपायुक्त ने कृषकों से वार्ता के दौरान विभिन्न जानकारियां खेतों में लगाए गए उन्नत फसल एवं तकनीक के बारे में जानकारी प्राप्त किए और उचित प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण का लाभ उठाने हेतु उचित मार्गदर्शन दिए और उन्होंने नई तकनीक ड्रिप इरीगेशन के बारे में बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को जल स्तर को देखते हुए कम से कम पानी में ज्यादा उपज लेने के लिए टपक सिंचाई ,,(drip सिंचाई )से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक माह के वेतन को” मुख्यमंत्री राहत कोष” में दिया दान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मात्स्यिकी कॉलेजों का उद्घाटन।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं अनुषंगी विभागों की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार! भेजे गये जेल।

rktvnews

भोजपुर में उद्योग विकास को मिलेगी नई गति : महाप्रबंधक निखिल कश्यप

rktvnews

Leave a Comment