RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सरदार वल्लभभाई ने राष्ट्रीय एकता को तटस्थ रखने का प्रयास किया जो अनुकरणीय : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। गुरुवार को एम.एम.महिला कॉलेज, आरा के एनएसएस यूनिट 1 एवं यूनिट 2 ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई ।
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को है। महिला कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित की अध्यक्षता एवं एनएसएस यूनिट 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की जयकार के साथ सरदार पटेल अमर रहें के जोरदार नारे लगाए गए।
प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्रीय एकता को तटस्थ रखने का प्रयास किया जो आज भी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। सरदार पटेल की यह डेढ़ सौवीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। आज भारत का हर एक देशवासी सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहा है। इस कार्यक्रम में एनएसएस वॉलिंटियर्स नूतन प्रभा और रोशनी कुमारी ने रैली की अगुवाई की। इस रैली में बर्सर एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो .राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक एवं संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, दर्शनशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ.स्मिता कुमारी, हिंदी विभाग की डॉ.अंजू कुमारी राजनीति विभाग के डॉक्टर अवधेश प्रसाद डॉ शीला कुमारी, डॉक्टर आशा कुमारी, अर्थशास्त्र विभाग के डॉक्टर अमरेश कुमार,रसायन शास्त्र विभाग की डॉक्टर प्रियंका तिवारी, डॉक्टर विजय यादव, इतिहास विभाग की डॉक्टर अनुपमा, डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉक्टर सरोज कुमारी, अंग्रेजी विभाग की डॉक्टर सुमैला फातिमा, डॉक्टर जुगल किशोर किशोर,गृह विज्ञान विभाग की डॉ.नेहा, पीटीआई अंजु कुमारी के साथ ही सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने भाग लिया।

Related posts

भारत इम्पैक्ट एआई समिट में नीदरलैंड्स से अर्किट ग्लोबल टेक्नोलॉजी की भागीदारी बिहार के लिए गर्व का क्षण।

rktvnews

सदाफल देव विहंगम योग संस्थान द्वारा सत्संग संगोष्ठी संपन्न!28 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर:जिला सचिव विजय पांडेय

rktvnews

विभिन्न मामलों में 10 गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

दुर्लभ बीमारियों के बोझ तले कहराते मरीज।

rktvnews

कर्मयोगी भारत के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया।

rktvnews

Leave a Comment