RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निदेशानुसार, “हर घर तिरंगा” रैली का भव्य आयोजन आज कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार; स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जिला गंगा समिति, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। रैली का शुभारंभ कृषि भवन परिसर से हुआ, जो आरा रेलवे स्टेशन मार्ग, जैन कॉलेज, कतीरा मोड़ और बजाज शोरूम होते हुए खेल भवन परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में गूंजते देशभक्ति के नारों ने वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।समापन स्थल पर जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पदाधिकारी ने प्रेरणादायक संबोधन देते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) भोजपुर ने कहा कि “देशभर में हर घर तिरंगा अभियान 2 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। सभी जिलेवासी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लें। इसके तहत आपको अपनी सेल्फी लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। यह आज़ादी का अमृत महोत्सव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”रैली का नेतृत्व जिला गंगा समिति के जिला योजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने किया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली को सफल बनाने में केमेस्ट्री बाय मिथिलेश प्रधान कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षक मिथिलेश प्रधान का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर निदेशक, DRDA भोजपुर; कृषि पदाधिकारी भोजपुर; प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा; खेल पदाधिकारी भोजपुर; कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी भोजपुर; जिला समन्वयक, स्वच्छता; जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कोयल हुई मौन…! :अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

07 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

कदम

rktvnews

डीआरडीओ ने रेल आधारित मोबाइल लांचर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया।

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया।

rktvnews

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

rktvnews

Leave a Comment