RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पीएनबी आरा ने अपने स्थापना दिवस पर लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करना गौरव की बात:मंडल प्रमुख अनिल कुमार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 12अप्रैल।पीएनबी मंडल कार्यालय आरा में स्थापना दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन मंडल प्रमुख अनिल कुमार के नेतृत्व में लगाया गया जिसमें कुल 26 बैंक कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर स्थापना दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया। श्री कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को स्थापना दिवस पर आयोजित होता रहा है आज 129 वां स्थापना दिवस है। अपने उद्गार व्यक्त करते हुए

55 वर्षीय श्री कुमार ने बताया कि मैं आज चौथी बार रक्तदान कर रहा हूं। केवल कोरोना काल में दो बार टेक्निकल कारणों से नहीं हो पाया। मुझे रक्तदान कर खुशी मिलती है उससे भी बड़ी बात है कि हम सभी पीएनबी के सदस्य हर समय अपने ग्राहकों की सेवा और सुविधा का ध्यान रखना, राष्ट्र की एकता और उन्नति में योगदान करना,इसके साथ साथ अपने शरीर का रक्त भी पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित करते हैं। लाभार्थी भी पीएनबी को अपना सहयोगी मानते है और उन्नति की बात सोचते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मैं अपने सभी रक्तदान वीरों को ह्रदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने मेरी पहल पर बैंक की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए, जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए और स्थापना दिवस पर अपने आप को राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने के लिए जो सहयोग किया उसके लिए आभारी हूं।

रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बी पी सिंह, सचिव डॉ विभा कुमारी, पूर्व सचिव सा ब्लड डोनेशन कमेटी के संयोजक डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा सहयोगी के रुप में विजय मेहता उपस्थित रहे। टेक्नीशियन के रूप में प्रभात कुमार मिश्र, धर्मेंद्र पांडे अमोद कुमार राजू सिंह विकास कुमार आदि पूरी मुस्तैदी से लगे रहे और रक्तदान शिविर को सफल बनाया।

Related posts

बढ़ती उम्र के साथ आपकी फर्टिलिटी पर क्या असर होता है, जानिए डॉ चंचल शर्मा से।

rktvnews

गया:राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में चलाया गया विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान।

rktvnews

खंड- खंड में विभक्ति से नही एकजुटता और जनांदोलन से मिलेगी भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता:वक्तागण

rktvnews

पलामू:भीषण पेयजल त्राशदी की ओर बढ़ रहा है मेदिनीनगर : आशीष भारद्वाज

rktvnews

जितिया व्रत : धर्मदेव सिंह

rktvnews

Leave a Comment