RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: महाराजा कॉलेज के पीजी रसायन विभाग द्वारा स्वागत व विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च।महाराजा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र विभाग के द्वारा नए छात्रों का स्वागत समारोह एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात स्वागत गीत के द्वारा उपस्थित शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया गया। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंकिता ओझा ने सबको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की प्रकृति का नियम ही स्वागत और विदाई से जुड़ा हुआ है और इसी संदर्भ में कुछ छात्र चले जाते हैं और उनके स्थान पर दूसरे आ जाते हैं ।यह निरंतर जारी रहता है। मौके पर उपस्थित डॉ मंजू कुमारी ने भी सभी को शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा मिस्टर तथा मिस फेयरवेल अभिराज सिंह, साक्षी शंकर,एवं मिस्टर तथा मिस फ्रेशर ध्रुव कुमार, नीलू सिंह को चुना गया। छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई किसी ने सोलो डांस तो किसी ने कथक के द्वारा दर्शकों का दिल जीता।मौके पर डॉ पूनम, डॉ संजय, डॉ द्वीपिका, डॉ सूची, डॉ विभा, डॉ रेखा ,डॉ अरुण उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व नीतीश कुमार सिंह और प्रिय सिंह ने किया।

Related posts

भोजपुर :दुरौंधा में निपु स्पोर्ट्स फाउंडेशन का हुआ शुभारम्भ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दुबई में अभूतपूर्व स्वागत।

rktvnews

गिरीडीह :उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

हनुमानगढ़:आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को, सफल आयोजन हेतु जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने ली बैठक।

rktvnews

मेहनतकशों पर विश्वव्यापी हमला।

rktvnews

Leave a Comment