RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 अगस्त।सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री गान किम योंग के नेतृत्व में सिंगापुर के एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (13 अगस्त, 2025) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) की तीसरी बैठक के लिए दिल्ली में है।
राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक परिवेश में भी, भारत और सिंगापुर के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी फल-फूल रही है। उन्होंने इस वर्ष के आरंभ में, हमारे द्विपक्षीय संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर, राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम की राजकीय यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि आईएसएमआर सहित उच्चतम स्तरों पर इस तरह की नियमित बातचीत हमारे बहुआयामी संबंधों को निरंतर गति प्रदान करेगी।
राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद आतंकवाद के खिलाफ सिंगापुर के मजबूत रुख की सराहना की।
राष्ट्रपति ने कहा कि सिंगापुर भारत की एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और हिंद-प्रशांत विजन में एक प्रमुख साझेदार है। व्यापार, निवेश, रक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच आदान-प्रदान के क्षेत्रों में हमारी मजबूत साझेदारियां हैं। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि यह साझेदारी अब कौशल विकास, हरित अर्थव्यवस्था और वित्तीय प्रौद्योगिकी जैसे सहयोग के उभरते क्षेत्रों में भी विस्तारित हो रही है।

Related posts

एन.सी.डी के तहत चिकित्सकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने वाले 9 मार्च तक माई भारत पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने संचार तकनीशियन 954421 सीपीएल विक्की पहाड़े को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर: निर्वाचक सूची एवं अन्य विषयों पर विचार -विमर्श हेतू डीडीसी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment