
RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)13 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन से हर घर तिरंगा अभियान चलाने के आदेशों के क्रम में पालिका कार्यालय से भव्य और दिव्य तिरंगा रैली का शुभारंभ, पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भडाना द्वारा पालिका कर्मचारियों , स्कूलो के छात्र-छात्राओं व तिरंगे से सजे हुए सरकारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया । उक्त तिरंगा रैली पालिका अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भडाना के नेतृत्व में पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय वंदना चौक , हवेली बाज़ार से होते हुए, बॉस बाज़ार , ईदगाह रोड,पक्का घाट मंदिर , से होते हुए कोर्ट रोड तहसील परिसर के सामने से होते हुए ,पालिका कार्यालय पर समाप्त हुई । तिरंगा रैली के दौरान देशभक्ति के तराने गाए गए और बजाय गए , स्कूली बच्चों द्वारा छोटे छोटे प्रोग्राम करके ,सभी आमजन का मन मोहा गया और देश भक्ति की भावना से लोगों को ओत प्रोत किया गया । उक्त भव्य व दिव्य तिरंगा रैली में पालिका के स्वच्छ सारथी क्लब के स्कूलों द्वारा हर घर तिरंगा …हर घर स्वच्छता की थीम पर प्रतिभाग किया गया , जिसमें जैन इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत एवं के0डी0आर0 पब्लिक स्कूल बागपत के छात्रों द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है, सिंगल यूज प्लास्टिक, नही चलेगी नही चलेगी, स्वच्छता को अपनाना है, बागपत को स्वच्छ बनाना है, सब रोगों की एक दवाई, घर मे रखे साफ सफाई आदि नारे लगाए गए। पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा तिरंगा रैली समापन के उपरांत ,स्कूली बच्चों, स्कूल के अध्यापकों , पालिका कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ,सभी का धन्यवाद किया गया और आगामी तीन दिन तक राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ , अपने अपने घरों पर तिरंगे झंडे को सम्मान के साथ फहराने की अपील की गई और सूक्ष्म रूप में स्वतंत्रता / आज़ादी की लड़ाई के बारे में , वीर बलिदानियों के बारे में व आज़ादी दिलाने वाले महापुरुषों के बारे में ,बच्चों को अवगत कराया गया । साथ ही सभी को स्वच्छता मे भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा रैली को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित कराने में पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, संदीप कुमार तिवारी का अहम योगदान रहा है ,जिनके नेतृत्व में पालिका के सभी कर्मचारियों द्वारा अपना शत प्रतिशत सहयोग, तिरंगा रैली को सफल बनाने में दिया गया । पालिका के कैशियर महेश चंद शर्मा द्वारा सभी स्कूली बच्चों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था सफलतापूर्वक कराई गई । तिरंगा रैली के दौरान फहीम अख्तर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन ,पालिका के सभासद मोहन चौहान, ब्रांड एंबेसडर ,स्वच्छ भारत मिशन, सभासद प्रतिनिधि विनोद कुमार शर्मा, सभासद प्रतिनिधि संदीप वशिष्ठ, माननीय सभासद बिजेंद्र, व माननीय सभासद सहदेव सहित पालिका के अधिकांश सभासद गणो एवं सोनम यादव, लिपिक, आदित्य नारायण, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी, सुदेश कुमार, कार्यवाहक सफाई नायक, मुकुल सैनी, जियोस्टेट, राजबहादुर, जलकल प्रभारी , दिनेश कुमार वसूली कर्मी, कुमारी बुशरा मलिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, संदीप कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर, फरमान मलिक वसूली कर्मी एवं अन्य पालिका कर्मियों के साथ ही पालिका की विभिन्न वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया । अंत में सभी का धन्यवाद करते हुए सूक्ष्म जलपान कराया गया ।
