RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

पूर्वी चंपारण/बिहार 09 नवंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह -जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2024 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत एकीकृत प्रारूप निर्वाचन नियमावली का प्रारूप प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 , दावा/ आपत्ति दर्ज करने की अवधि 27 अक्टूबर 2023 से 9 दिसंबर 2023 तक / विशेष अभियान दिवस 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 तथा 25 एवं 26 नवंबर 2023 / दावा- आपत्ति का निष्पादन 26 दिसंबर 2023 तक /निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 तक किया जाना है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2024 के अंतर्गत की जाने वाली करवाई:- अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों का निर्वाचक सूची में पंजीकरण किया जाना/ निर्वाचक सूची अंतर्गत लिंगानुपात एवं निर्वाचक जनसंख्या अनुपात में अपेक्षित सुधार किया जाना/ अहर्ता प्राप्त योग्य सभी युवा नागरिकों का पंजीकरण किया जाना/ अहर्ता प्राप्त दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जाना/ दोहरी प्रविष्टि, मृत एवं स्थाई रुप से स्थानांतरित निर्वाचको को नियमानुसार विलोपन की करवाई किया जाना/ निर्वाचको का नाम एवं अन्य विवरणी सुधार हेतु संशोधन की करवाई किया जाना ।
नए नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र- 6/ मृत, दोहरी प्रविष्टि का विलोपन प्रपत्र- 7 /
नाम पता सुधार ,मतदान केंद्र सुधार ,पीडब्लूडी मार्क हेतु प्रपत्र – 8 का सतत अद्यतीकरण अवधि में ऑनलाइन /ऑफलाइन के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत लिंगानुपात 896 है, जिसे बढ़ाकर 907 करने का निर्देश दिया गया ।
उन्होंने कहा कि जेंडर रेशियों बढ़ाने के लिए सभी जीविका दीदी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ समीक्षा बैठक सुनिश्चित किया जाए ।
स्वीप गतिविधि जागरूकता अभियान के माध्यम से 18 से 19 आयु वर्ग के निर्वाचकों के लिए कार्य योजना तैयार कर , लिंगानुपात बढ़ाने हेतु विशेष कर महिलाओं के निबंधन को बढ़ाने हेतु मतदान केंद्रों पर ईएलसी चुनाव पाठशाला एवं महाविद्यालय, 10 प्लस टू विद्यालयों में ईएलसी अंतर्गत भावी युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित किया जाए ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित की जा रही गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन निश्चित रूप से करें
जिलेभर में नए मतदाताओं का लक्ष्य 104880 है ।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दरम्यान बीएलओ द्वारा बीएल ए के साथ समन्वय स्थापित कर दावा /आपत्ति प्राप्त किया जाए ।
पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत कुल मतदाताओं की संख्या -34,90, 278/ पुरुष- 18,41, 460 /महिला -16,48, 714 /थर्ड जेंडर -104/ कुल मतदान केंद्रों की संख्या – 3496
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन सुनिश्चित किया जाए ।

Related posts

भोजपुर:भव्यता से हुआ प्रगतिशील लेखक संघ का काव्य सम्मेलन, नई कमिटी की हुई घोषणा, जनार्दन मिश्र बने अध्यक्ष।

rktvnews

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ परिवारों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा मिलेगी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद- उल- अजहा (बकरीद) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

rktvnews

बक्सर:सिपाही परीक्षा को ले डीएम और एसपी की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष/नोडल अधिकारी एवं सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment