RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विद्यालय में बालिकाओं के बीच जागरूकता सह प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर 11 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर आरा के तत्वाधान में आज 11 अक्टूबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहन देने हेतु राजकीयकृत +2 विद्यालय, पीरो में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सह प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि इस जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित करना है। आगे सचिव ने बताया कि विद्यालय से शिक्षा, खेल, नृत्य, संगीत, दौड़ एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बालिकाओं की सूची की मांग की गई थी जिसके आधार पर कार्यालय से उन्हें मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह शिक्षक ऋषिकेश सिंह, पैनल अधिवक्ता श्यामानंद पांडे, पारा विधिक स्वयंसेवक, शशि भूषण शर्मा, निर्भय कुमार, अधिवक्ता, अरुण कुमार राय के साथ विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित थी।

Related posts

जाति की जंजीरें: आज़ादी के बाद भी मानसिक गुलामी,आस्था पेशाब तक पिला देती है, जाति पानी तक नहीं पीने देती।

rktvnews

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

rktvnews

भोजपुर: नाटकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता अभियान।

rktvnews

सैनिक कैंटीन जगदीशपुर में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:रेलवे स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाए आरा एवं शाहाबाद क्षेत्र की रेल समस्याओं के मुद्दे, रेलमंत्री को भी लिखा पत्र।

rktvnews

मैं कौन हूं यह समझना चाहिए :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment