
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)12 अगस्त।मंगलवार को बिहार सरकार के पंचायती राज सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री केदारनाथ गुप्ता नागरी प्रचारिणी मे आयोजित मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम के बाद बखोरापुर काली मंदिर पहुंचे। काली मंदिर परिसर मे बड़हरा विधायक और कार्यकताओं द्वारा फूल माला से प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया।
प्रभारी मंत्री के साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद राधाचरण साह,भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,सहित नेताओं ने माँ काली का विधिवत पूजा किया।
कार्यक्रम में संजय सिंह,बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, बखोरापुर मुखिया रितेश सिंह,संतोष सिंह संटु,उज्जवल सिंह,सिन्हा मुखिया धनजी प्रसाद,बबुरा मुखिया राहुल साह आदि थे।
