RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह :उपायुक्त ने की Project GARV से संबंधित समन्वय बैठक, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 अगस्त।आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गिरिडीह जिला अन्तर्गत गाण्डेय प्रखण्ड में समुदाय आधारित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु Gandey’s Action for Recycling Waste and Value-chain (Project GARV) से संबंधित समन्वय बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि गांडेय प्रखंड अंतर्गत सभी 26 पंचायतों में समुदाय आधारित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रसंस्करण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा कचड़ा और ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों को रीसाइकल किया जाएगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि गांडेय प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में ठोस अपशिष्ट को संग्रहित करना, परिवहन करना और वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रबंधन करने की आवश्यकता है। इस कार्य हेतु उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग टास्क सौंपे। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रणनीति तैयार करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में जनसहभागिता भी काफी महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग और समन्वय से ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाए गए रणनीति को लागू किया जा सकेगा, जिसका लाभ वहां के स्थानीय लोगों मिल सकेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1/2, कुमार प्रेमचन्द, वॉश विशेषज्ञ, यूनिसेफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, JSLPS समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में शामिल हुए।

rktvnews

एम.सी. मैरी कॉम, अवनि लेखरा और सुहास यतिराज ने परीक्षा पे चर्चा 2025 के सातवें एपिसोड में हिस्सा लिया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिशा एक प्रयास के कार्यालय में मनाया गया पखवाड़ा।

rktvnews

बिहार: सुपौल:रबी महाभियान 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ।

rktvnews

अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण!व्यवस्था दुरुस्त करने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की कही बात।

rktvnews

Leave a Comment