RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:AISA और RYEA ने आक्रोश मार्च निकाल पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

भारतीय युवाओं संग गुलामों जैसे अपमान, अन्यायपूर्ण ट्रेड टैरिफ और फिलिस्तीन में जारी जनसंहार के दोषी,अमरीकी उपराष्ट्रपति का भारत में सत्कार निंदनीय।

मोदी सरकार अमरीकी दादागिरी के सामने घुटने टेकना बंद करें।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अप्रैल।छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए) भोजपुर द्वारा आरा रेलवे स्टेशन परिसर में जम्मू कश्मीर के पहलगाम शहीदों श्रद्धांजलि देते हुए सभा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सह अगिआंव विधायक ने कहा कि अमरीकी उपराष्ट्रपति चार दिन के भारत दौरे पर हैं. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका में हज़ारों भारतीय छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया गया है, उनके वीज़ा रद्द किए जा रहे हैं और अवैध नागरिकता के नाम पर भारतीय युवाओं को हथकड़ियों–बेड़ियों में जकड़कर गुलामों की तरह वापस भेजा जा रहा है। भारत पर अनुचित और अन्यायपूर्ण ट्रेड टैरिफ थोपे जा रहे हैं।दूसरी ओर फिलिस्तीन में जारी सदी के सबसे बर्बर जनसंहार में अमरीका खुलेआम शामिल है।फिलिस्तीन का नामोनिशान मिटाया जा रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भले ही ट्रंप से अपनी “ख़ास दोस्ती” का दावा करते हों और फिलिस्तीनियों के जारी जनसंहार में ट्रंप-नेतन्याहू की जोड़ी के साथ मिले हुए हों, लेकिन ट्रंप सरकार ने भारत के साथ सबसे अपमानजनक व्यवहार किया है. पर मोदी सरकार अमेरिका की इस ज़बरदस्ती और धमकियों के सामने घुटने टेक चुकी है
आज़ाद भारत की पिछली किसी सरकार ने देश के सम्मान और रणनीतिक हितों को मोदी सरकार जितना नुकसान नहीं पहुंचाया।
ऐसे हालात में अमरीकी उपराष्ट्रपति के दौरे पर प्रतिरोध दर्ज करना और सारे मौजूदा सवाल उठाना सभी देशभक्त नौजवानों की जिम्मेदारी बनती है।
सभा को संबोधित करते हुए माकपा माले जिला कार्यालय सचिव और अमित कुमार बंटी ने कहा कि इस कठिन समय में विभाजनकारी राजनीति को एकजुट होकर नाकाम करें!22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। भाकपा–माले इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करती है तथा मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और उनके परिजनों के प्रति एकजुटता प्रकट करती है।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि कश्मीर में हालात सामान्य होने के सरकार के दावे खोखले हैं। आम नागरिकों, प्रवासी मजदूरों और अब पर्यटकों पर हो रहे हमले इस बात की गवाही देते हैं कि शांति और सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है। भारी सैन्य उपस्थिति और लोकतांत्रिक आवाजों के दमन के बावजूद, मोदी सरकार कश्मीर में आतंकी घटनाओं को रोकने में विफल रही है।
दुख की बात है कि इस त्रासदी की आड़ में भाजपा युद्धोन्माद और सांप्रदायिक नफरत फैलाने में जुट गई है। हमले के चंद घंटों बाद ही भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से विभाजनकारी कंटेंट प्रसारित किया गया—मृतकों का कार्टून बनाकर यह कहा गया कि “उन्होंने जाति नहीं, धर्म पूछकर गोली मारी”। जबकि सच्चाई यह है कि हमले में मारे गए लोगों में मुसलमान भी हैं।
ऐसे समय में जब सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए थी, भाजपा नफरत फैलाने के अपने घृणित एजेंडे में जुटी है। सुरक्षा में बार बार चूक और निर्दोष पर्यटकों की रक्षा में असफल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना होगा!
छात्र संगठन आइसा और RYA इस आतंकवादी घटना में मारे गए सभी दुःखी परिवारों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए हमेशा खड़ी रहेगी।और उसके बहाने फैलाए जा रहे नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हो!
आइए, इस कठिन समय में आतंक और नफरत—दोनों के खिलाफ मजबूती से खड़े हों!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन आइसा भोजपुर जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा ने करते हुए कहा कि मोदी जी 11 वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक आतंकी हमला जैसे बालाकोट, उरी, पुलवामा और पहलगाम जैसी हुई है। पुलवामा घटना का आज 6 वर्ष हो गए पर अभी तक उसकी जांच रिपोर्ट प्रकाशित नही किया गया।जम्मू कश्मीर में देश का सबसे अधिक सैनिक के रहते हुए आतंकी किस रास्ते से भारत में घुसपैठ कर लेते हैं इसकी जवाबदेही लेते हुए देश के निजाम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को अपने पद से तत्काल स्थिपा दे देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में rya जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी, सह सचिव विशाल कुमार, आइसा जिला सहसचिव जयशंकर प्रसाद, sb कॉलेज सचिव साहिल अरोड़ा, कमलेश कुमार, दीपांकर कुमार, विवेक यादव, रितेश पासवान,रणधीर मास्टर, मनोज गुप्ता, मुकेश कुमार सहित दर्जनों छात्र- नौजवान उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व. सत्यनारायण को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

नवादा: कोलकाता के घोष दंपत्ति ने आलिशा को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण हेतु लिया गोद।

rktvnews

केंद्र ने खतरनाक वस्‍तुओं की ढुलाई में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

rktvnews

Leave a Comment