RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 लाभुक के चयन से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना और पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।

RKTV NEWS गिरिडीह(झारखंड )25 नवंबर।उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वर्ष 2025-26 लाभुक के चयन से संबंधित बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त गिरिडीह, गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि के द्वारा सर्वसम्मति से 2025-26 वित्तीय वर्ष के अंतर्गत प्रखंडों से चयनित लाभुकों को गाय पालन, बकरी पालन, सूकर पालन, मुर्गी पालन (ब्रायलर एवं लेयर), बत्तख पालन तथा जोड़ा बैल वितरण के तहत अनुदानित दर पर पशुधन उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान बकरा विकास योजना के 832, सुकर विकास योजना 210, बैनयार्ड एवं लेयर योजना 217, ब्रायलर कुक्कुट विकास 388, बत्तख पालन योजना 1783 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा गव्य विकास योजना के तहत दो गाय की योजना 166, पांच गाय 161, दस गाय 29, हस्तचालित चैककटर 39, विद्युत चलित 43, पनीर खोया यूनिट 02, डीप बोरिंग 66, मिल्किंग मशीन 03, काऊ मार्ट 17 योजनाओं को स्वीकृति दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाना और पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं त्वरितता सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि लाभुकों के चयन से लेकर पशुधन वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जाए।

Related posts

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने प्रो अमरनाथ सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

उज्जैन:एक पेड़ माँ के नाम : चिंतामण गणेश मंदिर में नगर निगम सभापति संभागायुक्त उज्जैन ने किया पौधरोपण।

rktvnews

भोजपुर: श्री कृष्ण चेतना समिति और चौकीदार दफादार के संयुक्त तत्वाधान में मनी पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की जयंती।

rktvnews

राजस्थान:देश के एनर्जी ट्रांजिशन में राजस्थान दे रहा सर्वाधिक योगदान :लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर: चुनाव में किए वादों को अगिआंव विधायक ने दिया मूर्त रूप, विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment