RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

उज्जैन:महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या अंतर्गत 19 वी संध्या में भजन संध्या एवं समूह नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

उज्जैन/ मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी) 10 अगस्त। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के श्री महाकाल महालोक में श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के 19 वे दिवस में प्रथम प्रस्तुति सुश्री आरती जादौन की हुई।
जिसमें गौरी गणेश मनाओ………….. छोटी सी मेरी पार्वती…………. चलो भोलेनाथ बाबा की नगरिया में…… भजनों की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति का समापन खेले मसाने में होरी की प्रस्तुति से किया। संगत अनुराग गौमे (हारमोनियम), हर्ष गोमे (ढोलक), श्री देवेन्द्र विश्वकर्मा (तबला) द्वारा की गई।
इसी प्रकार द्वितीय प्रस्तुति इंदौर की पल्लवी शर्मा के निर्देशन में कथक नृत्य नाटिका की हुई। सुश्री शर्मा के निर्देशन में नृत्य नाटिका शिवोहम -शिव से शक्ति तक की प्रस्तुति हुई।
जिसमें नृत्यांगनाओं में यशस्विनी शर्मा, शिविका गुप्ता, अनिका दिक्षित, धनयंत भाटिया, रियांशी चक्रधर, कियारा तिरवानी, इधा पाण्डे, तपस्विनी शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी गई।
दीपप्रज्जवलन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का दुपट्टा, प्रसाद व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा प्रस्तुति हेतु पधारे सभी कलाकारों एवं सहयोगी कलाकारों का दुपट्टा, प्रसाद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत व सम्मान किया गया। मंच संचालन रमेश शुक्ल द्वारा किया गया।
12 अगस्त 2025 मंगलवार को उज्जैन की ईशानी भट्ट की कथक एवं प्रतिभा संगीत कला संस्थान उज्जैन की निदेशिका इंजी.प्रतिभा रघुवंशी द्वारा समूह कथक की प्रस्तुतियाॅं होगी। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा श्री महाकाल महालोक परिसर में सप्त ऋषियों की मूर्ति के समीप स्थित मंच पर सायं 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रस्तुतियाॅं दी जाएगी।

Related posts

बेतिया:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत लंबित अभिश्रवों का करें अविलंब भुगतान : जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

नियमित टीकाकरण से कई रोगों से बचाव संभव:एसीएमओ डा. के एन सिन्हा

rktvnews

पश्चिम चम्पारण, बेतिया:,31 अक्टूबर को होगी रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

उत्तर पूर्वी राज्यों में लैंड गवर्नेंस के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के सम्मान समारोह की तैयारी को ले बैठक।

rktvnews

Leave a Comment