RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गाडगे भीम संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वागत समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)30 जून।जिले के नगर पंचायत गड़हनी के उत्सव पैलेस में गाडगे भीम संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य राधा चरण शाह , पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने संयुक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं समारोह कि अध्यक्षता लाल बहादुर राम ने की। उद्घाटनकर्ता ने कहा कि नीतीश सरकार में दलितों, अतिपिछड़ा का सम्मान मिला है और उनको समाज के मुख्य धारा से जोड़ा भी गया है। नीतीश कुमार ने सभी दलितों, अतिपिछड़ा गरीबों के बस्ती व टोला तक सड़क , नाली सहित कई विकास से जोड़ा है। वहीं राधाचरण शाह, पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह व उदय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा रामेश्वर रजक को राज्य महादलित आयोग के सदस्य बनाए जाने से गरीबों में काफी उत्साह है। इससे दलितों, अतिपिछड़ा का उत्थान होगा। रामेश्वर रजक दलित पिछड़ों व गरीबों के लिए हमेशा लगे रहते है। किसी भी सुख दुख में हमेशा उनके साथ एक पैर पर खड़े रहते है। सभी उपस्थित लोगों ने रामेश्वर रजक को फूल माला पहनाकर स्वागत किया व बधाई दिया। इस मौके पर अकबर अली, रामबाबू रोहित, पुष्पा कुशवाहा, सोनम पटेल,मदन राम,जितेंद्र राम, शिवशंकर राम,राजीव रंजन, विजय मुखिया,काशी नाथ,अजीत सिंह,अनीता देवी, अख्तर हुसैन सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर जनसेवक और किसान सलाहकार की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आईसीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सोनवर्षा का तोताद्री मठ बना मथुरा धाम, 56 भोग से श्रीकृष्ण का मना छठी हार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment