RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपाईयों ने नीतीश कुमार के पुतले में लगाई आग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 09 जून। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भागलपुर मे गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने और बिहार मे ब्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम के तहत स्थानीय सरकारी बस पड़ाव से भाजपा कार्यकताओं और समर्थकों द्वारा मार्च निकाला गया । मार्च के दौरान कार्यकताओं मे बिहार सरकार के प्रति आक्रोश दिखाई दिया और नीतीश कुमार मुर्दाबाद, भ्रष्ट सरकार मुर्दाबाद, नीतीश कुमार इस्तीफा दो आदि गगनचुंबी नारो के साथ आगे बढते रहे। त्रिभुआनी कोठी मोड़ पर सभा कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार मे चारो तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है।नीतीश जी बिहार की जनता को बदहाली मे डालकर प्रधानमंत्री बनने का सपने देख रहे है।एक ही पुल साल मे दो बार गिर रहा है और सरकार के अफसर भ्रष्टाचार मे लिप्त हो कर बिहार को गर्त मे ले जा रहे है।अवैध बालू खनन हो रहा है। हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी पुल गिरने की घटना की जाँच सीबीआई से कराने की मांग करती है।वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज बिहार की स्थिति मे महागठबंधन सरकार को उखाड़ फेकना है और भाजपा की सरकार लाना होगा। साल मे पुल का दोबारा गिरना जांच का बिषय है ।एक ही कंपनी को बिहार के महत्वपूर्ण पुलो और सड़को का ठेका दिया गया है।कही न कही इसमे सरकार की संलिप्तता दिख रही है। सभी जगह भ्रष्टाचार दिख रहा है।
कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विजय सिंह,हरेन्द्र पांडेय,मिथिलेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह,अशोक शर्मा,कौशल यादव,उदय प्रताप सिंह,अखिलानंद ओझा, वंदना राजवंशी, नरेन्द्र तिवारी,सुनील कुमार राजकुमार कुशवाहा,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह, नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,धीरज सिंह,राहुल सिंह,विभु जैन,रामदिनेश यादव,अशोक सिंह,शिवजी सिंह,अशोक श्रीवास्तव, हरेन्द्र सिंह,निशांत सिंह सेंगर,शम्भु प्रसाद,राजेन्द्र गुप्ता, रंजीत सिंह,मणि कुमार, अंकेश सिंह,विजय श्रीवास्तव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया।

rktvnews

संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन है बिहार अध्यापक नियमावली-2023:कुमार साहब

rktvnews

योगी आदित्यनाथ ने की ‘शतक’ की सराहना ,कहा “आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा पर बनी यह फिल्म एक प्रेरणादायी पहल है”

rktvnews

बिहार: बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचकोशी परिक्रमा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच,अन्तर्राष्ट्रीय मेले फोयर डे पेरिस में होगी प्रदर्शित।

rktvnews

हिन्दी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी ने दी जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

Leave a Comment