RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।

184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है और वे आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित हैं।
प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाएंगे और श्रमजीवियों के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अगस्त 2025 को सुबह लगभग 10 बजे बाबा खड़क सिंह मार्ग, नई दिल्ली में संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री अपने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाएंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर श्रमजीवियों को संबोधित करेंगे। वे उपस्थित जनसमूह से भी बातचीत करेंगे।
इस परिसर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह संसद सदस्यों की कार्यात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाओं की पूरी श्रृंखला से सुसज्जित है। हरित प्रौद्योगिकी को सम्मिलित करते हुए, यह परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग के मानकों का पालन करती है और राष्ट्रीय भवन संहिता (एनबीसी) 2016 का अनुपालन करती है। इन पर्यावरणीय रूप से स्थायी विशेषताओं से ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन में योगदान मिलने की आशा है। उन्नत निर्माण तकनीक—विशेष रूप से, एल्युमीनियम शटरिंग के साथ मोनोलिथिक कंक्रीट—के उपयोग ने संरचनात्मक स्थायित्व सुनिश्चित करते हुए परियोजना को समय पर पूरा करना संभव बनाया। यह परिसर दिव्यांगजनों के अनुकूल भी है, जो समावेशी डिज़ाइन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संसद सदस्यों के लिए अनुकूल आवास की कमी के कारण इस परियोजना का विकास आवश्यक हो गया था। भूमि की सीमित उपलब्धता के कारण, भूमि उपयोग को अनुकूलित करने और रखरखाव लागत को न्यूनतम करने के ध्येय से ऊर्ध्वाधर आवास विकास पर लगातार बल दिया गया है।
प्रत्येक आवासीय इकाई में लगभग 5,000 वर्ग फुट का कार्पेट क्षेत्र है, जो आवासीय और आधिकारिक दोनों कार्यों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक सामुदायिक केंद्र के लिए समर्पित क्षेत्रों को शामिल करने से संसद सदस्यों को जन प्रतिनिधि के रूप में अपनी उत्तरदायित्‍वों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
परिसर के सभी भवनों का निर्माण आधुनिक संरचनात्मक डिज़ाइन मानदंडों के अनुरूप भूकंपरोधी बनाया गया है। सभी निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक और सुदृढ़ सुरक्षा तंत्र कार्यान्वित किया गया है।

Related posts

Infertility की समस्या बन सकता है डिप्रेशन का कारण ; जानिये उससे बचने के तरीके : चंचल शर्मा

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया माही नेशनल को-आपरेटिव फेडरेशन आफ FPO’s के कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में 125वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की।

rktvnews

ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्यालय का औचक दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने की बाढ संबंधी समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment