RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपमुख्यमंत्री ने बड़हरा के सिन्हा मे किया बाढ का निरीक्षण,कार्यकताओ के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 सितंबर।बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला के प्रभारी मंत्री का मंगलवार को भोजपुर जिला मे आगमन हुआ।
जिला मे प्रवेश करने पर कोईलवर मे भाजपा कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया गया। सिंगही फोर लाईन पर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।वहीं बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा सरैया बाजार पर प्रभारी मंत्री का स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ की स्थिति जानने के लिए सिन्हा पह़ुचे।। वहाँ उन्होने गंगा नदी मे आएँ बाढ़ और बाढ़ से हुए नुकसान का मुआयना किया। क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितो द्वारा उप मुख्यमंत्री को समस्याओ से अवगत कराया गया। उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं को ध्यान से सुना और ग्रामीण जनता को समाधान के लिए आश्वस्त किए। उसके बाद सरैया हाईस्कूल मे चल रहे राहत कार्य और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जिला और प्रखंड के पदाधिकारी शामिल थे। उप मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्यो को तेजी से करने का निर्देश दिया गया।
आरा परिसदन मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकताओ द्वारा स्वागत किया गया।
उप मुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी विजय सिन्हा ने कहा कि भोजपुर जिला के चार प्रख़ड बड़हरा, आरा,शाहपुर और कोईलवर मे बाढ़ आया है। सरकार और प्रशासन द्वारा सभी राहत कार्य किए जा रहे है।सभी जरूरत चीजे उपलव्ध कराया गया है। आज जिला कार्यान्वयन समीति की बैठक मे बाढ की समस्या और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की चर्चा की गई। समीक्षा के बाद तय होगा कि क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। जिला के अन्य समस्याओं का निदान भी जल्द से जल्द किया जाएगा।केन्द्र और बिहार की एनडीए सरकार विकास के राह पर है।सभी क्षेत्रो मे विकास हो रहा है और 2025 मे भी फिर बिहार मे एनडीए का सरकार बनेगा।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा अध्यक्ष राजेश्वर पासवान, आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप स़िह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, हरेन्द्र पांडेय,सीडी शर्मा, धीरेन्द्र सिंह,नरेन्द्र तिवारी, उदय प्रताप सिंह,संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी ,निशांत सिंह,ममता स़िह,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,रितुराज सहित सैकड़ो एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी मे जुटा इंसाफ मंच : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मुरैना हार्टिकल्चर कॉलेज का शिलान्यास।

rktvnews

TIGER 3: सलमान और कैटरीना का लेके प्रभु का नाम…. झूमने पर कर देगा मजबूर🤓

rktvnews

प्रयागराज:सनातन परंपरा को बचाए रखने में वनवासी समाज का बड़ा योगदान :सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले

rktvnews

मध्यप्रदेश:16वें वित्त आयोग ने एशिया के सबसे बड़े गोबर-धन बायो सीएनजी प्लांट का किया अवलोकन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment