
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को राहत एवं आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर सक्रिय है। बड़हरा एवं शाहपुर प्रखंड में नियमित रूप से मेडिकल कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे जलमग्न क्षेत्रों में रह रहे लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इन कैम्पों में चिकित्सक दल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार तथा आवश्यक दवाओं का वितरण लगातार किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि बाढ़ अवधि के दौरान ये कैम्प निरंतर संचालित हों, ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे।
वहीं जिला प्रशासन ने किसी भी चिकित्सकीय आपात स्थिति में नागरिक जिला आपात संचालन केंद्र (DEOC) से तुरंत संपर्क करने हेतु प्रभावितों से आग्रह भी किया है।
📱 मोबाइल: 9472398730
☎️ लैंडलाइन: 06182-221233
