RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:महिलाओं को”सिंदूर”बांटने का अभियान महिलाओं की”अस्मत”से है खिलवाड़ : मनोज सिंह

एक ब्याहता से उसके अधिकार छिनने का भाजपा कर रही काम।

भाजपा की ओछी राजनीति से महिलाओं के बीच है आक्रोश।

सनातन की बात करने वालों को हिंदू धर्म में “सिंदूर ” के महत्व को जानने की है जरूरत:प्रदेश महासचिव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मई।आज राष्ट्रीय जनता दल भोजपुर के तत्वावधान मे भाजपा द्वारा घर-घर सिन्दूर बांटने के अभियान का विरोध करते हुए प्रतिकार सभा का आयोजन रेलवे परिसर आरा मे किया गया। प्रतिकार सभा की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राजद मनोज सिंह एवं संचालन प्रोo राजेन्द्र मनियारा ने किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने कहा की भाजपा सरकार और उनके नेता निर्लज्ज है। सेना ने अपना फर्ज निभाया जिसका श्रेय मोदी सरकार वोट के लिए ले रहीं है। वहीं नहीं हिंदू समाज की मर्यादा और महिलाओं की अस्मत का भी सौदा कर रही है।सनातन की खोखली बात कर लोगों को गुमराह कर राजनीति करने वाली भाजपा की राजनीति इस कदर तक गिर गई है कि वो हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए पवित्र माने जाने वाले “सिंदूर” जिसका एक ब्याहता स्त्री को सौंपने का हक केवल उसके पति को ही होता है। लेकिन सत्ता के लोभ में लिप्त भाजपा सरकार महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रही है।प्रदेश महासचिव ने बताया कि हम प्रतिदिन गाँव के इलाकों मे घूमते है गाँव की महिलाओ मे भी सिंदूर अभियान को लेकर भारी आक्रोश है।उन्होंने बताया कि महिलाओं के समक्ष सिंदूर बांटने की चर्चा मात्र से ही उनके चेहरे पर आए आंतरिक आक्रोश से हमें आत्म ग्लानि महसूस हो रही है। हमारे समाज मे सिन्दूर का महत्व और सम्मान महिलाओं और पुरुषों के आजीवन सम्बन्ध से है लेकिन भाजपा सरकार और उनके नेता नरेंद्र मोदी जी ने कभी सिन्दूर का महत्व और सम्मान समझा ही नही। आगामी चुनाव मे हमारी मां, बहने सिन्दूर का सम्मान क्या होता है भाजपा सरकार को बताने का काम करेगी ।
मनोज सिंह ने कहा कि हमारी राजनीति सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं है महिलाओं की अस्मतो के मान मर्यादा की रक्षा करना भी हमारा परम धर्म और कर्तव्य है ।जिसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।बिहार मे भाजपा गठबंधन को नेस्तनाबूद करने के लिए संकल्पबद्ध है।
राजद नेता महेश यादव ने कहा की भाजपा वोट के लिए अपना स्तर गिराते हुए सिन्दूर बांटने तक पहुंचा दिया है जिसे हमलोग कतई स्वीकार नही करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जिप सदस्य भीम यादव ने कहा की भाजपा सरकार कभी भी मुद्दे की राजनीति नही की। सेना ने पराक्रम दिखाया और भाजपा सरकार उसको वोट के रूप मे देख रहा है जो राष्ट्र हित मे नही है।
वही राजद नेता रघुपति यादव ने हर घर सिन्दूर बांटने पर भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाला।उन्होंने कहा की जबसे मोदी सरकार आई है मंहगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।
प्रतिकार सभा मे राजद नेता अनिल यादव,अरुण यादव,मो. सोहैल खान,राज गौरव टाइगर,भुवनेश्वर यादव,रंजीत सिंह,छात्र नेता तेजू त्यागी,भीम यादव,आकाश पासवान,जेपी सिंह,सुभाष यादव,मुनु चंद्रवंशी,मनोज राम,चिनी साह,लक्ष्मण सिंह,ताडक सिंह, राहुल सिंह सहित दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: कामेश्वर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथी पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना।

rktvnews

सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर।

rktvnews

अनुराग सिंह ठाकुर 19 फरवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

rktvnews

बागपत:अन्य पिछड़े वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रीयों की शादी के लिये दिए जाने वाले अनुदान के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

चतरा में सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन पर सामुदायिक परिचर्चा।

rktvnews

Leave a Comment