RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा प्रबंधन विभाग में NDMIS, संपूर्ति एवं DSS पोर्टलों पर डाटा अद्यतन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 अगस्त।आज आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने की। यह बैठक मुख्य रूप से NDMIS पोर्टल, आपदा सम्पूर्ति पोर्टल, DSS पोर्टल पर डाटा अद्यतन एवं अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में प्रदेश के 19 जिलों से अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा प्रोग्रामर सहित अन्य संबंधित कर्मी जुड़े।
बैठक में संयुक्त सचिव ने पोर्टलों पर लंबित डाटा अपलोड एवं अद्यतन की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने स्तर से सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें।
संयुक्त सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी पोर्टलों पर अद्यतन जानकारी ही आपदा प्रबंधन के त्वरित और प्रभावी निर्णयों की नींव होती है, इसलिए संबंधित कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता से करें।
किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205, 1070

Related posts

चतरा:सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित संज्ञान, उपायुक्त के निर्देश पर कोनी पंचायत में जांच एवं समाधान की कार्रवाई शुरू।

rktvnews

चतरा:निष्क्रिय खातों एवं अवादाकृत राशि की दावा प्रक्रिया हेतु जिला स्तरीय जागरूकता शिविर कल।

rktvnews

बलिया:मेघनाथ वध , सती सुलोचना, अहिरावण वध का मंचन।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज शंकर सरैया (उत्तरी) एवं ग्राम पंचायत राज तुरकौलिया( पूर्वी) में गुरुवार को “जनसंवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को किये कंबल वितरित।

rktvnews

ज़िंदगी….! :सोनिका गोस्वामी शर्मा

rktvnews

Leave a Comment