
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।एम.एम.महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.एन.पी.पालित के संरक्षण में एम.एम.महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई 1 द्वारा शनिवार को एचआईवी/एड्स और अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी देने तथा उससे बचाव के लिए रेड रिबन रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में काफी छात्राएं उपस्थित रही।प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए एचआईवी/एड्स एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है जिससे बचने की जरूरत है। जागरूकता ही सबसे बढ़िया सरल और लाभकारी उपाय है।जागरूकता फैलाने ,सुरक्षित व्यवहार और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में भी रेड रिबन रन के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी, अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जुगल प्रसाद और पीटीआई अंजू कुमारी ने वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान, आरा में दौड़ प्रतियोगिता का संचालन किया। राजनंदिनी कुमारी, टिंकल कुमारी, कल्पना कुमारी, अनुराधा कुमारी, प्रिया कुमारी, पूजा कुमारी, मुस्कान कुमारी, प्रियंका कुमारी, सिमरन कुमारी, रंभा कुमारी नामक छात्राओं को जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुना गया l कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित थे l
