आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 अगस्त।लंबें समय के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर होने पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी में निर्माण कार्य सचिव डा विभा कुमारी के भूमि पूजन से प्रारंभ हुआ। आचार्य के रूप में पंडित धर्मेंद्र पांडे ने विधिवत भूमि पूजन कराया।
बताते चले की वर्षो पूर्व से सभागार की सीढ़ी खुला रहने के कारण उपर से पानी सीधे नीचे आता था जिससे ब्लड बैंक भवन को काफी क्षति हो रही थी। सीढी रूम का निर्माण,वाथ रुम , सैप्टिक टैंक आदि की जरूरत महसूस की जा रही थी।राशि की उपलब्धता पर निर्माण संबंधी कार्य के लिए कार्यकारिणी के निर्णयानुसार एवं प्रेसिडेंट सह जिला पदाधिकारी के अनुशंसा पर भवन निर्माण विभाग के अवर अभियंता के द्वारा निर्मित प्राक्कलन पर कार्य प्रारंभ होना तय हुआ था। सुविधा पूर्वक और सफल कार्य संपन्न हो इसके लिए भूमि पूजन से प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समिति मे अशोक शर्मा, ,डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, विजय मेहता एवं डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा की देखरेख में कार्य चल रहा है।
