RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बागपत:जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा सिंगल स्टेज डोर और स्टेप डिलीवरी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 10अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा सिंगल स्टेज डोर और स्टेप डिलीवरी के सम्बन्ध बैठक की गई सरकार पात्र व्यक्ति को गेहूं में चावल का राशन निशुल्क वितरित कर रही है आम आदमी तक सुविधाजनक राशन पहुंचा जा रहा है जनपद बागपत में जिसमें नगरीय क्षेत्र में 65, ग्रामीण क्षेत्रों में 328, कुल 393 राशन की दुकान है जिसमें जनपद में कुल कार्डो की संख्या 206183, कुल यूनिट 939412 है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अंतोदय राशन कार्ड धारक को 14 किलोग्राम गेंहू,व 21 किग्रा चावल कुल 35 किलोग्राम खधान तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को दो किलोग्राम गेहूं व 3 किलोग्राम को चावल कुल5 किलोग्राम खाद्यान का वितरण कराया जा रहा है।
अंत्योदय कार्ड धारक 3माह में 1 बार कार्ड आधार को चीनी का वितरण तीन माह में एक बार 3 किलोग्राम चीनी प्रति माह 1 किलोग्राम की दर से 3 किलोग्राम चीनी एक साथ ₹54 में वितरित की जा रही है।
जनपद में मॉडल शाप का निर्माण आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत जनपद में कुल 75 दुकानों को चिन्हित करते हुए मॉडल शॉप के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए जिसमें विकासखंड बागपत के ग्राम मितली में ,बड़ौत के ग्राम कोताना ,बिनोली के तेडा, छपरौली के रठौडा, खेकड़ा के ललियाना और पिलाना के डोला में विकसित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग एफसीआई व सिंगल स्टेज परिवहन ठेकेदार को निर्देशित किया कि कोटेदार तक जनता के लिए गुणवत्ता के साथ राशन समय से पहुंच जाना चाहिए कोटेदार तक जनता के लिए अगर समय से राशन नहीं पहुंचेगा तो सिंगल स्टेज ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी उन्होंने एफसीआई वालों को यह भी निर्देश दिया कि कोई भी कार्य में हेरा फेरी ना की जाए साफ सुथरा कार्य किया जाए उन्होंने कहा अगर ट्रांसपोर्टर कोई गड़बड़ करेगा या एफसीआई वाले गड़बड़ करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी आम व्यक्ति तक राशन पहुंचाने की कड़ी में जो भी किसी मामले में संलिपित हो गए तथ्यों को छुपाएगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी , पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि एफसीआई गोदाम का भ्रमण करें खाद्यान्न की गुणवत्ता अवश्य चेक करें जनता के लिए अच्छी गुणवत्ता का ही राशन जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार ,जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह, एफसीआई मैनेजर राजीव तोमर, शाहिद परिवहन के ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:उदवंतनगर थानान्तर्गत बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व एक अपराधकर्मी अवैध हथियार और कारतूस संग गिरफ्तार।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

लुप्त होती हरियाणा की अनमोल विरासत रागनी कला।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने किया शाहपुर क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त विभिन्न गाँवो का दौरा,राहत कार्य का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:गोस्वामी तुलसीदास जी समन्वयवादी दृष्टिकोण के कारण लोकनायक है : शशि मिश्र

rktvnews

बलिया:साहित्यकार डॉ० रामसेवक ‘विकल’ जी की 23वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment