RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की सांसद निधि से निर्माणाधीन छपरौली के अत्याधुनिक रनिंग ट्रैक का जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया निरीक्षण।

प्रशासन की निगरानी में तेजी से बन रहा ट्रैक, खेल अवसंरचना को मिलेगा बढ़ावा।

‘खेलो इंडिया’ की भावना को समर्पित ट्रैक से जिले में खिलाड़ियों को मिलेगी नई रफ्तार।

गांवों से निकलेंगे अंतरराष्ट्रीय धावक, दौड़ते सपनों को मिलेगा सिंथेटिक आधार।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)01 अगस्त।जनपद बागपत में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। माo राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की संसदीय क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत विधा मंदिर इंटर कॉलेज, छपरौली में 200 मीटर लंबा 5 लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। यह कार्य युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए कुल ₹82.085 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। परियोजना के अंतर्गत प्रथम किश्त ₹49.251 लाख की राशि कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं औद्योगिक निगम लिमिटेड को दिनांक 24 जनवरी 2025 को अवमुक्त की गई थी। वर्तमान में ट्रैक का बेस कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि मिट्टी भराई, नाली पर RCC कवर, एवं सिंथेटिक ट्रैक पर कोटिंग कार्य शेष है।
उक्त कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और निर्माणस्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्धता और तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि “यह ट्रैक क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल गतिविधियों में नए अवसर खोलेगा। आज के समय में प्रतियोगी खेलों में सफलता के लिए आधुनिक अधोसंरचना अनिवार्य है, और यह परियोजना छपरौली क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।” उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
ज्ञात हो कि बागपत जनपद में खेलों के प्रति युवाओं की गहरी रुचि है और राष्ट्रीय स्तर तक भागीदारी करने वाले कई खिलाड़ी यहां से निकल चुके हैं। ऐसे में यह ट्रैक न केवल खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देने में सहायक होगा, बल्कि स्वास्थ्य एवं अनुशासन की भावना को भी बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर बड़ौत एसडीएम भावना सिंह, कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता सहित शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

एसडीपीओ ने किया करनामेपुर ओपी का निरीक्षण।

rktvnews

10 जून को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर।

rktvnews

नई दिल्ली:भारत की सामरिक शक्ति और वैश्विक भूमिका पर केंद्रित रही RSJM की 5वीं संगोष्ठी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा-2024 हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सहारा वृद्धाश्रम का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों के सम्मान की दिशा में अहम पहल।

rktvnews

Leave a Comment