RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।

डीसी मोनिका गुप्ता

नारनौल/ हरियाणा 11 नवंबर।उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने जिला के सभी नागरिकों को दीपों के त्यौहार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना की है।
उपायुक्त ने कहा कि दीपावली महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह ‘अन्धकार पर प्रकाश की विजय’ को दर्शाता है। ऐसे में सभी नागरिक अपने घरों पर दीप जलाकर तथा मिठाइयां बांटकर एक दूसरे के साथ खुशियां सांझा करें।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के बाद लौटे थे। अयोध्यावासियों ने अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस तरह से यह दीपों का त्योहार है।
डीसी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि खुशी के इस मौके पर अपने घरों की सजावट करें तथा दीप जलाकर खुशियां मनाएं। किसी भी प्रकार के पटाखे ना फोड़ें। पटाखों से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है जिसके कारण न केवल मानव बल्कि प्रत्येक जीव जंतु और पशुओं को परेशानी होती है। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। ऐसे में हमें पटाखे फोड़ने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पटाखे में बहुत ही खतरनाक केमिकल होता है। यह प्रत्येक जीव के लिए बहुत ही हानिकारक है। नागरिकों तथा जीव जंतुओं और पशुओं की सुरक्षा के मध्य नजर नागरिक पटाखे ना फोड़े।

Related posts

भोजपुर:राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 18 मई को।

rktvnews

मध्यप्रदेश में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेन्टर

rktvnews

राजस्थान: दूसरे चरण के 13 लोकसभा क्षेत्रों में 64.6 प्रतिशत, बाड़मेर में सर्वाधिक 74.25 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

भोजपुर:जनहित में मतदाता जागरूकता चला रहें शिक्षक व रंगकर्मी डॉ पंकज भट्ट।

rktvnews

भोजपुर : स्वीप कोषांग के तहत मतदाताओं की जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान।

rktvnews

भाजपा के कार्यकर्ता है देव दुर्लभ, जो ठान लेते हैं पूरा करके ही लेते हैं दम: विनोद तावड़े

rktvnews

Leave a Comment