RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

संध्या बेला

रचनाकार:जया मीना(करोल बाग, दिल्ली)

संध्या बेला

बूढ़े सूरज बाबा ओझल हुए क्षितिज की ड्योढ़ी से 

संध्या सुंदरी उतरी नभ से तमस का काला जाल लिए  

सिंदूरी वदन पर एक गुलाबी 

मुस्कान लिए 

बालों में गूंथे तारक पुष्प रहस्यों का मधुपान किए

लोट रहा पशु वृंद घर को

गौधूली वेला पर खग- विहग ने कलरव गान किए 

नाद से रहा मधुर घंटियों का मंदिरो में 

विद्युत दीप जल उठे गलियों में 

उदित हुआ आकाश अंक में मयंक 

गर्वित प्रेमी मुग्ध हुआ संध्या सुंदरी पर 

देखो तो अब शाम किधर हैं!

छूप गयी हैं चांद की शुभ्र चादर में 

सरोवर की शांत शयनिका पर 

हंस युगल भी हुए रोमांचित और अनिल भी अधिक मस्त हो कर बह रहा हे शांत चांदनी चादर पर।

Related posts

भोजपुर : निधन पर शोक।

rktvnews

एनटीआईपीआरआईटी, गाजियाबाद ने विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के उपलक्ष्य में “वैश्विक मानक और आईपीआर” पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भारत-ब्रिटेन हरित हाइड्रोजन मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल सम्मेलन में सुरक्षित हरित हाइड्रोजन उत्पादन के विस्तार के लिए सहयोग को आगे बढ़ाया गया।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खंडोली मेला स्थल में विभिन्न दुकानों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

इंदौर:छात्रवृत्ति संबंधी घोटाले की जाँच में भ्रामक व तथ्यहीन जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा अन्य गंभीर लापरवाही करने पर क्षेत्र संयोजक निलंबित।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment