RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा में नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की कालाबाजारी के खिलाफ अधिवक्ताओं व आम नागरिकों में गहरा आक्रोश।

आरा बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय

कृत्रिम अभाव उत्पन्न कर की जा रही कालाबाजारी: अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )01 अगस्त।आरा बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव रहे अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है की
आरा शहर में बीते कुछ दिनों से ₹10/- से ₹1000/- तक के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की भारी किल्लत एवं सुनियोजित कालाबाजारी के खिलाफ आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरी-प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।
पूर्व संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार राय ने इस स्थिति पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह न केवल एक संगठित आर्थिक शोषण है, बल्कि हजारों युवाओं के भविष्य से सीधा खिलवाड़ है। स्टाम्प विक्रेताओं एवं कोषागार के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से कृत्रिम अभाव उत्पन्न कर ₹1000 का स्टाम्प ₹1400 से ₹1500 में और ₹10 का स्टाम्प ₹40–₹50 में खुलेआम बेचा जा रहा है। यह घोर आपराधिक कृत्य है।”
उन्होंने कहा कि खासकर आर्मी बहाली, शैक्षणिक नामांकन, विधिक दस्तावेजों और विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक स्टाम्प के अभाव में युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन की निष्क्रियता भी संदेह के घेरे में है।

प्रमोद कुमार राय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री से मांग।

दोषी स्टाम्प विक्रेताओं और संबंधित कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई हो।

नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर की उचित आपूर्ति बहाल की जाए।

जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि कालाबाजारी की रोकथाम के लिए निगरानी तंत्र लागू करें।

अधिवक्ता ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, तो अधिवक्ताओं व जागरूक नागरिकों को सड़क पर उतरकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ सकता है।जनता अब इस शोषण को चुपचाप सहने के लिए तैयार नहीं है।

Related posts

ऋजु बाफना शाजापुर की नयी कलेक्टर बनी,अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ व सड़क सुरक्षा जागरूकता मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में नियोजित व्यवधानों पर क्षोभ व्यक्त किया।

rktvnews

हरियाणा में ट्रांसफर का खेल: सुधांशु गौतम की विशेष कहानी, अघोषित वरदहस्त या योग्यता का सम्मान?

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो कुंज बिहारी सिंह की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :रामवृक्ष सिंह की आठवीं पुण्य तिथि पर कवि गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment