RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

छत्तीसगढ़ : राखी के धागों से बुनी आत्मनिर्भरता की डोर।

मैनपुर की महिलाएं हस्तनिर्मित राखियों के माध्यम से बन रहीं आत्मनिर्भर।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)01 अगस्त।गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर संकुल अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाएं रक्षाबंधन पर्व को आजीविका से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। इन समूहों की महिलाओं द्वारा रेशम के धागे, धान, चावल, मूंग, मोती एवं अन्य पारंपरिक एवं सजावटी सामग्रियों से पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित और आकर्षक राखियों का निर्माण किया जा रहा है।
यह पहल न केवल पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहन दे रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। रक्षाबंधन के पूर्व इन हस्तनिर्मित राखियों की मांग स्थानीय बाजारों में तेजी से बढ़ी है। समूह की महिलाएं स्वयं ही इन राखियों की स्थानीय स्तर पर बिक्री कर रही हैं, साथ ही यह राखियाँ महिलाओं द्वारा संचालित दुकानों में भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस प्रयास से महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है, जिससे उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामूहिकता, रचनात्मकता और आत्मसम्मान की भावना भी विकसित हो रही है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स- वेटलिफ्टिंग में बीकानेर के केशव बिस्सा ने जीता गोल्ड मेडल और सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी का खिताब -प्रदेश को ताइक्वांडो और कुश्ती में रजत, कबड़डी, बैडमिंटन और जूडो की टीमों नेे दिलाए कांस्य पदक।

rktvnews

गोपालगंज: जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

राजस्थान टूरिज्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डिजाइन और सजावट का पुरस्कार!राजस्थान अपने महलों, विरासत स्थलों, इंफ्रास्ट्रक्चर व इको-टूरिज्म आदि के लिए प्रसिद्ध :उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment