RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों की बल्ले बल्ले नीतीश कुमार ने किया वेतन दुगना,रात्रि प्रहरियों और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का भी वेतन किया दुगना।

रसोइयों को 3300,रात्रि प्रहरियों को 10000 एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को अब मिलेंगे 16000 रुपए प्रति माह।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)01 अगस्त।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अहम फैसला लेते हुए राज्य में शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन में मानदेय पर कार्यरत रसोइयों के वेतन में दुगनी वृद्धि की घोषणा की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस घोषणा को करते हुए कहा है की नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल ने दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न!45.89% हुआ मतदान।

rktvnews

लीजेंड रीबॉर्न: काइनेटिक ग्रीन ने ई-लूना लॉन्च किया,भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में ई-लूना का किया अनावरण।

rktvnews

भाजपा के खेल में राधा चरण साह जेल में: डॉ विनोद

rktvnews

गोपालगंज :नकली स्टांप बनाने के अड्डा का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नकली स्टांप/टिकट बरामद।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment