RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन, भिश्ती की सुनकर…..!लखनऊ के वरिष्ठ कवि डा शैलेश पण्डित का हुआ एकल काव्य-पाठ, किए गए सम्मानित ।

पटना/बिहार 11 अक्टूबर। “बहुत बोलता है मेरे घर का हीरामन/ भिश्ती की सुनकर राजा को गरियाता है/ जिस दिन से बँट गया घर का चौका-चूल्हा/ वह कबीर बाबा की बानी में गाता है”—– “जिस दिन हम गाँव से मुलुक हुए/ उस दिन से रूठ गया मुँह बोला भाई”—- “इस दंगे में पहली बार दोस्तों ने कटवा दी मेरी दाढ़ी कि मैं एक आज़ाद मुल्क का नागरिक हूँ।”
इन पंक्तियों के साथ नगर के कवियों से मुख़ातिब थे, लखनऊ के वरिष्ठ कवि और दूरदर्शन, दिल्ली में निदेशक रहे डा शैलेश पण्डित। मंगलवार की संध्या, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में उनके सम्मान में एक काव्य-संध्या का आयोजन किया गया था। सम्मेलन की ओर से सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने उन्हें ‘फणीश्वरनाथ रेणु’ सम्मान से विभूषित किया।
ग्राम्य जीवन की सुषमा और पीड़ा को रेखांकित करने वाली अपनी कविताओं से काव्यपाठ आरंभ करते हुए, डा पंडित ने आज के अनेक ज्वलंत मुद्दों पर भी रचनाएँ पढ़ीं। अपनी कविता ‘सूर्योदय’ पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि “कहीं आग तो कही धुआँ है/ कहीं हथगोलों की पुरवाई है/ बागों और बहारों में चम्पे सी फूली महंगाई है/ घर में राशन नहीं तो क्या! लोकतंत्र सोने के गेहूं बो रहा है/ उठ-उठ मेरी बुलबुल/ इस देश का सूर्योदय हो रहा है।”
अपने बुजुर्गों से मुँह मोड़ रही नयी पीढ़ी को सचेत करते हुए, उन्होंने कहा कि “दादा तुम पारस थे/ तुमने मुझे बनाया सोना/ सोने की क़िस्मत में है/ आख़िर तो बाज़ारू होना!”
डा पंडित ने अपनी 10 प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया, जिनका तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कवि-श्रोताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि-कथाकार चितरंजन लाल भारती, डा शालिनी पाण्डेय, सम्मेलन के अर्थ मंत्री प्रो सुशील कुमार झा, प्रबंधमंत्री कृष्ण रंजन सिंह, नन्दन कुमार मीत, अमरेन्द्र कुमार, दिगम्बर जायसवाल, डौली कुमारी, कुमारी मेनका आदि प्रबुद्ध श्रोता उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: मंत्री जीवेश कुमार ने 10.5 करोड़ रुपए के सभी नगर निकायों द्वारा संचालित कुल 68 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन।

rktvnews

बांका डीएम ने इंडोर स्टेडियम, डिजीटल लाइब्रेरी सहित कंप्यूटर सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

आरा में जनहित परिवार भोजपुर के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को साहित्यकार श्रीराम पांडेय की संदिग्ध मृत्यु पर दिया ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:नितीश कुमार के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने से सर्वत्र ख़ुशी।

rktvnews

भोजपुर जिला फुटबॉल संघ ने खिलाड़ियों की सहायता करने हेतु उद्योगपति अजय कुमार सिंह को सम्मान पूर्वक आभार प्रकट किया।

rktvnews

Leave a Comment