RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान हेतु 10 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक पंचायत के गाँवो में लगेगा शिविर।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 फ़रवरी।सभी तरह के बिजली संबंधी शिकायतों के निष्पादन के लिए भोजपुर जिलान्तर्गत 10 फरवरी से 30 मार्च 2025 तक प्रत्येक पंचायत के गाँवो में कैंप लगेगा। उक्त शिविर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली आपूर्ति, बिल में सुधार, नया कनेक्शन, कृषि कनेक्शन, खराब मीटर, गलत बिल आदि से सम्बंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता आरा, अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी मुख्यालय द्वारा उपभोक्ताओ के विद्युत संबंधित समस्याओं के सामाधान हेतु प्रत्येक गाँव स्तर पर कैम्प का आयोजन किया गया है। बताते चलें की उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र में त्रुटि मुख्यतः गलत रीडिंग, एकमुश्त रीडिंग, गलत औसत, खराब मीटर एवं अन्य कारणों से होती है, जिससे की उपभोक्ता चाहकर भी विपत्र का भुगतान नहीं कर पाते हैं। कैम्प में प्राप्त शिकायत के संबंध में यह प्रयास रहेगा कि स्थल पर ही अधिकाधिक नियमानुसार सुधार कर दिया जाय। जो उपभोक्ताओं का सुधार कैम्प स्थल पर संभव नही है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात अधिकतम सात दिनों के अंदर सुधार करते हुए सुधारा गया विपत्र उपभोक्ता को हस्तगत करा दिया जाएगा। उक्त शिविर मे विद्युत विभाग के कर्मी, बिलिंग एजेंसी के मीटर रीडर, ई वॉलेट अथवा मनी रसीद के साथ उपलब्ध रहेंगे एवं उपभोक्ताओं से भुगतान भी प्राप्त करेंगे। जो व्यक्ति अभी तक कृषि कार्य हेतु या घरेलु कनेक्शन नही लिए हैं वह आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित हों, उन्हें नया कनेक्शन प्रदान करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

गार्ड अदला बदली समारोह का नही होगा 25 को आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:”हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान के तहत जनसंपर्क।

rktvnews

सहकारिता विकास को लेकर डीएलसीसी की हुई बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर : उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने वीसी द्वारा की जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment