RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सहकारी विकास समिति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहकारिता, कृषि तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सहकारिता के माध्यम से जिले के सर्वांगीण विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड द्वारा बताया गया कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के पश्चात निरंतर सहकारी समितियों एवं उनके सदस्यों के हित में योजनाएं तैयार की जा रही हैं। सहकारिता के महत्व को देखते हुए वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से पैक्सों के कम्प्यूटरीकरण, कॉमन सर्विस सेंटर, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल-डीजल आउटलेट की स्थापना, पैक्स को बहुउद्देशीय संस्थान के रूप में विकसित करने हेतु आदर्श उपविधियों के अंगीकरण, विकेंद्रीकृत भंडारण योजना के विस्तार, संयुक्त कार्य समिति के गठन एवं क्रियान्वयन, त्रिस्तरीय सहकारी संस्थाओं (जैसे पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य समितियों) को सशक्त करने, अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के आयोजन, सहकारिता NCD पोर्टल पर अकार्यरत समितियों के परिसमापन या पुनः सक्रिय करने जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सहकारिता विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपर समाहर्ता एवं अंचलाधिकारियों के माध्यम से समितियों को आवश्यक सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाए।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,सहायक समाहर्ता,जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रबंध निदेशक – जिला दुग्ध संगठन, भोजपुर, प्रबंध निदेशक – जिला मत्स्य फेडरेशन, भोजपुर, जिला विकास प्रबंधक – नाबार्ड, प्रबंध निदेशक – सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, आरा, जिला योजना पदाधिकारी, महाप्रबंधक/परियोजना पदाधिकारी – जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी – जिला परिषद भोजपुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: मतदान करने के लिए विद्यालय के बच्चों ने अपने माता पिता को लिखा अपील पत्र।

rktvnews

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राँची जीपीओ ने भगवान राम से संबंधित डाक टिकटों की लगाई प्रदर्शनी।

rktvnews

पटना:वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में अधिकाधिक प्रयोग से समृद्ध होगी हिन्दी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

इस्सयोग भवन’ में 180कन्याओं और ‘बाल-भैरव’ का किया गया पूजन, दी गयी भेंटें!सपन्न हुई 24 घंटे की अखंड-साधना ।

rktvnews

Leave a Comment