RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अनिल कुमार पासवान के अपहरण के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया।

अनिल कुमार पासवान को अविलंब बरामद करें जिला प्रशासन-माले

अपहरणकर्ताओं की जल्द गिरफ्तारी करे जिला प्रशासन-सुदामा प्रसाद

आरा /भोजपुर 06 दिसंबर।आरा मुफ्फसिल प्रखंड के कारवां निवासी अनिल कुमार पासवान के अपहरण के खिलाफ भाकपा-माले आरा मुफ्फसिल प्रखंड कमेटी की ओर धरना दिया!अनिल कुमार पासवान को सकुशल बरामद करने,अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने,अनिल कुमार पासवान के परिजन को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया!धरना का संचालन भाकपा-माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले राज्य स्थाई समिति सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा मुफ्फसिल प्रखंड के कारवां गांव‌ निवासी अनिल कुमार पासवान उम्र लगभग लगभग 20 वर्ष पिता-महेश पासवान का कारवां बाजार से अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ता को स्थानीय लोगों ने देखा है!आज तक अनिल कुमार पासवान की बरामदगी नहीं हो सका है!जबकि अपहरणकर्ता श्रीभगवान यादव,ब्रजेश यादव खिलाफ 26 नवंबर को ही शाम में आरा मुफ्फसिल थाना में लिखित सूचना दी है!ये अपहरणकर्ता उदवंतनगर प्रखंड के मिल्की गांव के रहने वाले हैं!अनिल कुमार पासवान के परिजन पुलिस से लगातार गुहार लगाते रहे बावजूद आज तक अनिल कुमार पासवान की बरामदगी हो सकी है और नहीं अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी हो सकती है!इस मामले में पुलिस निष्क्रियता बरकरार है!धरना को संबोधित करने वाले में भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी,रामानुज जी,हरेराम सिंह,कामता बिंद,सत्येन्द्र पासवान,पप्पू गुप्ता, जगजीवन राम,होरिक मुसहर,रामजी पासवान,अमरनाथ पासवान शामिल थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

पटना: ARC GIS Survey 123 मोबाइल एप पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

नौनिहालों के सपनों पर हावी होते कोचिंग सेंटर।

rktvnews

भोजपुर:ईख उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आयुक्त अनिल कुमार झा ने कृषि वैज्ञानिकों संग की बैठक।

rktvnews

रामगढ़:भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर के जाने मतदान के अनुभव।

rktvnews

बागपत का गौरव : एम्ब्रोसिया व आकृति जवैक्राफ्ट को इंटरनेशनल ट्रेड शो में विशिष्ट सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment