RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

केंद्रीय खेल मंत्री ने 3 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफियां प्रदान कीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,18 मई। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज अपने आवास पर उन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने पहले भारत की राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त नहीं किए थे।
आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल (अर्जुन पुरस्कार), हॉकी कोच सरपाल सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार) और दिवंगत टेनिस कोच नरेश कुमार (द्रोणाचार्य पुरस्कार) के परिवार के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अंजुम ने साल 2019 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, हॉकी कोच सरपाल सिंह को 2021 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा स्वर्गीय नरेश कुमार की ओर से उनकी पोती- शिवानी मीरचंदानी ने माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर से अपने दादा का द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020) प्राप्त किया।

 

Related posts

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:जिले की महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश।

rktvnews

वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग!

rktvnews

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पण व रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment