RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय एकता और युवा शक्ति को बढावा देना साईकिल रैली का लक्ष्य:कमांडिंग आफिसर कर्नल मनु तिवारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 नवंबर।गया ग्रुप मुख्यालय के अंतर्गत एन सी सी के 76 वां स्थापना दिवस के अवसर पर एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। एन सी सी का स्थापना दिवस एक महत्त्वपूर्ण अवसर है जो हमें राष्ट्रीय एकता एवम सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
इस सायकिल रैली का मुख्य उद्देश्य भी राष्ट्रीय एकता और शक्ति को बढ़ावा देना था।
गया ग्रुप के एक एन सी सी अधिकारी 14 एन सी सी कैडेट ओर 2 पी आई स्टाफ ने इस सायकिल रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
यह रैली 19 नवंबर 2024 को गया से आरंभ होकर औरंगाबाद, सासाराम, एवम बक्सर से होते हुए 270 किमी की दुरी तय करके आरा में समाप्त हुआ।
निर्धारित कार्य क्रम के अनुसार 23 नवम्बर को यह रैली आरा पहुँची । जहाँ इस रैली के समापन समारोह के अवसर पर 5 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी सेना मेडल, एसोसियेट एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट राम नारायण मिश्र, सूबेदार संजीव सिंह, सूबेदार नीरज कुमार, सूबेदार रणविजय कुमार एवम आरा के कई कॉलेजों के एन सी सी कैडेट्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्नल मनु तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा किसी भी प्रकार की दूरी को पाटने का सबसे अहम जरिया है चाहें यह दूरी दो स्थानों का हो, दो संस्कृतियों का हो या दो व्यक्तियों का हो। यात्रा से ही राष्ट्र का एकीकरण और अन्तर्लिनी करण होता है। इस प्रकार के रैली का उद्देश्य भी सांस्कृतिक सामाजिक,एकीकरण एवम आपस में एक दूसरे के।बारे में जानना होता है।यह तो सीमित दूरी की यात्रा थी परंतु सायकिल से सैकड़ो मिल की दूरी तय करना युवा कैडेट्स में नेतृत्व अनुशासन, एवम साहस की भावना को बढ़ाता है। इस अवसर पर कैडेटों को संबोधित करते हुए डॉ राम नारायण मिश्र ने कहा की देश के एकीकरण में यात्राओं की बड़ी भूमिका है राष्ट्र पिता महात्मा गांधी आजादी के समय समूचे भारत की यात्रा करके जहां राजनैतिक एकीकरण किया वहीँ जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा पूरे भारत का सांस्कृतिक एकीकरण किया। सामुहिक यात्रा जिसे रैली कहा जाता है। उसके अनेक फायदे हैं।एन सी सी कैडेट्स को अपने देश को समझने के लिए इस प्रकार की रैली में भाग लेना चाहिए।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा कि जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित!वंचितों को योजनाओं से जोड़े ताकि यात्रा का उद्देश्य पूरा हो सके – जिला कलक्टर

rktvnews

भोजपुर:विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की आजीवन कारावास की सजा को माले ने बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित! निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल दिवाली उत्सव पर जोर।

rktvnews

Moscow Fashion Week के कैटवॉक पर मशहूर भारतीय ब्रांड्स ने अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

नई दिल्ली:गृहमंत्री अमित शाह से मिले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

rktvnews

महाकुम्भ में पहली बार दुनिया के कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लगाई संगम में डुबकी।

rktvnews

Leave a Comment