RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:अभाकाम प्रदेश कार्यसमिति के मुख्य अतिथि के लिए मंत्री नितिन नवीन से मिल अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने ली सहमति।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा टीम के वरीय पदाधिकारियों के साथ बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मंत्री के आवास पर मिलकर 17 अगस्त 2025 को होने वाले बिहार प्रदेश कार्य समिति सह पारिवारिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण एवं सहमति प्राप्त की। इसके साथ-साथ कायस्थ समाज की सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर भी बातचीत की।
संयोजक राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि आयोजन को व्यापक और भव्यता प्रदान करने के लिए महासभा सक्रियता से लगा हुआ है। बिहार के सभी जिला अध्यक्षों से संपर्क और उपस्थिति के लिए अभियान चलाया जा रहा है, पटना के पदाधिकारी एवं पूजा कमिटी को आयोजन से जोड़ने के लिए गठित टीम का दौरा चल रहा है। इन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री और अन्य राज्यों के भी पदाधिकारी इस प्रदेश कार्य समिति का गौरव बढ़ाएंगे। इन लोगों का आना सुनिश्चित हो गया है। महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए प्रांतीय महामंत्री माया श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी अपने मिशन में लगे हैं। आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियां काम में लगी हुई है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा प्रदेश महामंत्री माया श्रीवास्तव प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष दीपशिखा राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अंकेक्षक मुकुल प्रदेश सचिव राजीव रंजन धनंजय कुमार अजय कुमार पप्पू कामेश्वर प्रसाद उमाशंकर प्रसाद वर्मा प्रदेश सचिव सचिन कुमार भीष्म नारायण ऋतिक रंजन बी पी श्रीवास्तव सामिल थे।

Related posts

बाइक दुर्घटना में जख्मी मजदूर  की इलाज के दौरान मौत।

rktvnews

पटना :‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे ले जाएगा”टेक्नोलॉजी सेंटर” :मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर :पुरुष नसबंदी अभियान का शुभारंभ, नियोजित परिवार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने गृह एवं आपदा प्रबंधन विभाग का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

56वें आईएफएफआई में एनएफडीसी-एनएफएआई द्वारा पुनर्स्थापित मूक फिल्म ‘मुरलीवाला’ की विशेष स्क्रीनिंग।

rktvnews

SBI लाइफ और BCCCI ने ‘उदयन एनजीओ’ की पाँच बच्चियों को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ ‘मीट एंड ग्रीट’ का यादगार अवसर प्रदान किया।

rktvnews

Leave a Comment