शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर – करनामेपुर सड़क पर डुमरिया गांव के समीप बाइक दुर्घटना में घायल मजदूर विनोद चौधरी की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विनोद चौधरी (38 वर्ष) सहजौली के जवाहर चौधरी का पुत्र बताया जाता है। इस घटना से मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। रोते-रोते सबका बुरा हाल है। विनोद चौधरी सरना गाँव से काम करके बाइक से अपने गांव आ रहा था कि डुमरिया गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया। बुरी तरह जख्मी विनोद चौधरी को शाहपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा और पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विनोद चौधरी को दो पुत्री और दो पुत्र समेत चार संतानें हैं। सबसे बड़ी बेटी काजल कुमारी (8 वर्ष), पुत्र रवि कुमार (6 वर्ष), पुत्री ठंठू कुमारी (5 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा अंकित कुमार (लगभग 3 वर्ष) का है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
previous post
