RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : सामूहिक बलात्कार के अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल! शाहपुर के बनकट की घटना।

शाहपुर थाना परिसर मे गिरफ्तार सामूहिक बलात्कार कांड के अभियुक्त

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनकट गाँव मे एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला प्रकाश मे आया है। इस संबंध मे 13 वर्षीय पीड़िता के बयान पर पाँच युवकों के विरुद्ध बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 99/26 दिनांक 19/4/26 दर्ज किया गया है। जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व मे शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने इस संबंध मे त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पाॅचो अभियुक्तों प्रमोद धानुक, दीपू धानुक, बबलू धानुक, टेंगरी पाल उर्फ संजय पाल तथा जितेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सभी बनकट गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। प्रमोद धानुक बनकट के नंदजी धानुक, दीपू धानुक बनकट के बहादुर धानुक, बबलू धानुक बनकट के महावीर धानुक, टेंगरी पाल उर्फ संजय पाल बनकट के छोटक पाल और जितेश कुमार बनकट के रामायण ठाकुर का पुत्र बताया जाता है। भोजपुर एसपी श्रीराज ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया और आरोपितों को सजा दिलाने के लिए पुलिस पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित कर रही है।

Related posts

चतरा:विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर चतरा में साइकिल रैली एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन।

rktvnews

पीसीआईएमएंडएच कार्यालय में हिंदी पखवाड़े का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले का14 वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य के क्षेत्र में उपायुक्त की बड़ी पहल, आपदा मित्र प्रशिक्षण का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।

rktvnews

पीएम मोदी ने मन की बात में लोथल के सामुद्रिक विरासत परिसर का किया उल्लेख।

rktvnews

देवर्षि नारद जंयती पर विश्‍व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित किया गया पत्रकार पुरस्कार एवं सम्मान समारोह !अपने “स्व” की तलाश करें और उसके साथ खड़े हों : अमिताभ अग्निहोत्री

rktvnews

Leave a Comment