RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 40 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार! पुलिस ने की पूछताछ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर पुलिस ने 40 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने एएसआई हरिश्चंद्र प्रसाद तथा पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर कनैली पुल के पास दिलीप पासवान और लालजी प्रसाद के पास से 20-20 लीटर देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने दोनों शराब धंधेबाजों के पास से कुल 40 लीटर देशी शराब बरामद किया है। दिलीप पासवान और लालजी प्रसाद दोनो थाना क्षेत्र के रानीसागर गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। पुलिस दोनों शराब धंधेबाजों से पूछताछ कर रही है। दोनों शराब लेकर बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति, आरा को दिल्ली में किया गया सम्मानित।

rktvnews

विंध्य का समग्र विकास होगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बढ़ते जल स्तर से वैशाली प्रशासन अलर्ट।

rktvnews

भोजपुर : परोपकार से बङा दूसरा कोई धर्म नही : जीयर स्वामी 

rktvnews

Leave a Comment