RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

शासकीय मंदिर की 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती जमीन का लिया गया कब्जा।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)28 जुलाई।कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन के अमले ने आज 150 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन का कब्जा प्राप्त किया। उक्त भूमि पर कब्जा कर बनाये गए अवैध निर्माण ध्वस्त किये गए और अवैध रूप से बोई गई फसल को भी हटाया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर की पिपल्याकुमार स्थित खसरा क्रमांक-206 की जमीन के संबंध में सभी बटांकन के नामांतरण आदेश को निरस्त किया गया है। उक्त जमीन खेडापति मंदिर एवं श्रीराम मं‍दिर व्यवस्थापक कलेक्टर के नाम से शासकीय अभिलेखों में दर्ज की गई।
एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि उक्त आदेश के परिपालन में आज जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम के सहयोग से ग्राम पिपलियाकुमार स्थित भूमि खसरा क्रमांक-206 के समस्त बटांकन का कुल रकबा 1.1890 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाकर भूमि का कब्जा लिया गया। मौके पर उक्त भूमि शासकीय मंदिर के स्वामित्व होने संबंधी सूचना पटल भी लगाया गया है। इस सूचना पटल के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि उक्त भूमि ग्राम पिपलियाकुमार खसरा क्रमांक-206 शासकीय भूमि श्री राम एवं खेडापति मंदिर की है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत प्रवेश, कब्जा,निर्माण अथवा किसी भी तरह का उपयोग अवैधानिक है। किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पाये जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।
बताया गया कि मंदिर की ज़मीन बेचने का अधिकार पुजारी को कभी भी नहीं था । फिर भी उक्त जमीन को बेच दिया गया । क़ानून में मदिर को नाबालिग माना है , जिसकी संपत्ति के अभिरक्षा करने का दायित्व संबंधित जिला कलेक्टर को है , मंदिर की भूमि से होने वाली आय भी मंदिर के खाते में जाना चाहिए । परंतु कुछ भू माफियाओं ने कूट रचित और अवैधानिक विक्रय पत्र से नामांतरण करवा लिए ।
कलेक्टर आशीष सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और राजस्व बोर्ड के आदेश के अनुक्रम में सारे नामांतरण निरस्त कर दिये। यह बात भी उल्लेखनीय है कि भूमि स्वामित्व सिर्फ राजस्व रिकॉर्ड में ही बदले , पर सरकार ने कभी भी कब्जा नहीं छोड़ा। आज जिला प्रशासन ने अपना कब्जा पुनर्स्थापित किया और यह सिद्ध किया की मंदिर की संपत्ति पर किसी भी प्रकार की अवैधानिक कब्जे को तत्काल बेदखल किया जाएगा। पूरे जिले में अब सभी शासकीय मंदिर की भूमियों पर शासन अपना कब्जा पुनर्स्थापित करेगा।

Related posts

चतरा:स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का भव्य शुभारंभ उपायुक्त कीर्तिश्री ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के समाधान हेतू दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विभागीय सेमिनार और पोस्टर कंपटीशन आयोजित!स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment