RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा के गौरव, नारद संग्रहालय के लिए नए भवन का होगा निर्माण।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)28 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा नवादा के ऐतिहासिक नारद संग्रहालय का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संग्रहालय परिसर में स्थित तीनों खंडों के जर्जर भवनों की स्थिति का अवलोकन किया एवं निर्माण कार्य की संभावनाओं की समीक्षा की।
विदित है कि बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में, संग्रहालय के पुराने एवं जर्जर भवनों को ध्वस्त कर भूमि के संपूर्ण भाग पर अत्याधुनिक नक्शा तैयार कर नया संग्रहालय भवन निर्मित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस कार्य हेतु बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना को नामित किया गया है।
भवन निर्माण कार्य के दौरान संग्रहालय संचालन बाधित न हो, इसके लिए जिला पदाधिकारी ने डायट परिसर के इंडोर भवन एवं खेल भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने खेल भवन के प्रथम तल को संग्रहालय के अस्थायी संचालन हेतु उपयुक्त पाया और निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नारद संग्रहालय का संचालन वहीं से किया जाए।जिला पदाधिकारी ने संग्रहालय में संग्रहित क्षेत्रीय इतिहास, पुरावशेषों, कला और संस्कृति से संबंधित अमूल्य वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने यह निर्देश दिया कि इन अमूल्य धरोहरों को खेल भवन के प्रथम तल में सुरक्षित स्थानांतरण के लिए संग्रहालय संचालन से संबंधित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
वस्तुतः नारद संग्रहालय, नवादा जिले की प्रमुख सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकी स्थापना वर्ष 1973 में तत्कालीन जिलाधिकारी नरेंद्रपाल सिंह के प्रयासों से हुई थी। यह संग्रहालय नवादा के क्षेत्रीय इतिहास, कला, संस्कृति एवं पुरावशेषों को संरक्षित रखने का कार्य करता है और जिले की ऐतिहासिक पहचान को सहेजता है।
निरीक्षण के दौरान बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के उपमहाप्रबंधक, नारद संग्रहालय के क्यूरेटर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता के तहत भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर निकला मशाल जुलूस।

rktvnews

उज्जैन: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से आमजनों को जोड़े :कलेक्टर

rktvnews

ग्वालियर:अवैध रूप से कृत्रिम रेत बनाने में संलग्न एलएनटी मशीन व तीन डम्पर जब्त।

rktvnews

भोजपुर: न्यू हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में तुलसी जयंती का आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment