RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: न्यू हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर प्रांगण में तुलसी जयंती का आयोजन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)11 अगस्त। आज गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय न्यू हाउसिंग कॉलोनी स्थित बाबा रामेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में तुलसी जयंती का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम तुलसी दास के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
जयंती आयोजन को संबोधित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा की तुलसी दास जी ने रामचरित मानस के माध्यम से समाज को एक अद्भुत प्रकाश दिया है जिससे सचमुच रामराज्य लाया जा सकता है।उन्होंने कहा की रामचरित मानस के माध्यम से हम सभी हिंदू राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा कर सकते हैं।
इस अवसर पर तुलसी दास और रामचरित मानस की व्याख्या जयंती समारोह में शामिल अधिवक्ता श्री कृष्ण तिवारी,गोवर्धन सिंह अशोक तिवारी,अशोक मिश्र, भरत प्रसाद आदि ने भी की।
विदित हो की उक्त मंदिर प्रांगण में 25 वर्षो से नित्य संध्या काल में रामचरित मानस का पाठ होते आ रहा है।
जयंती समारोह में शामिल अन्य गणमान्य लोगो में मुख्य रूप से पुजारी शंकर जी,शंभू जी,संतोष पाठक,मुन्ना जी सहित काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Related posts

लखीसराय:सतत जीविकोपार्जन योजना और ग्रामीण बिहार में रोजगार सृजन।

rktvnews

उत्तम लाल ने एनएचपीसी के निदेशक ( कार्मिक ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:226 करोड़ 13 लाख रूपये से अधिक की हुई कार्यवाही,प्रदेश में 2018 के विधानसभा निर्वाचन से अब तक तीन गुना अधिक हुई कार्रवाई, नकद रुपये, अवैध शराब, मादक पदार्थ, सोना चाँदी अमूल्य धातु एवं अन्य सामग्रियां हुई जब्त

rktvnews

भोजपुर:मियां-बीवी की मुस्कराहट देख अल्लाह खुश होता है: राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड

rktvnews

गिरीडीह:सामान्य, विधि, उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार मामलों की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

सैन्य नर्सिंग सेवा ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, 2024 मनाया।

rktvnews

Leave a Comment